TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

सीडब्लूसी के कुछ सदस्यों का कट सकता है पत्ता:कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

Date: Nov 02, 2010
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: AJAY PRATAP SINGH
NEW DELHI
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संकेत दिया कि पार्टी की नीति निधारित करने वाली शीर्ष इकाई कांग्रेस कार्य समिति के पुनर्गठन में कुछ सदस्यों का पत्ता कट सकता है। सोनिया ने यहां तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एआईसीसी की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी की कार्य समिति और अन्य समितियों के सदस्यों के चयन की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कहा कि कुछ लोगों को घाटा उठाने को भी तैयार रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि फिर से मेरे ऊपर एक और बड़ी जिम्मेदारी आपने सौंप दी है। कार्य समिति और दूसरी समितियों के सदस्यों के चयन की जिम्मेदारी।
कहीं न कहीं किसी न किसी को शिकायत रह जायेगी कि मैं छूट गया। कोई कहेगा कि मेरी जगह दूसरा क्यों बन गया लेकिन जब आपने ऊपर भरोसा किया है तो किसी न किसी को तो घाटा उठाने के लिये तैयार रहना चाहिये। एआईसीसी की आज की बैठक में कार्य समिति के सदस्यों का चुनाव होना था लेकिन बैठक में सर्वसम्मति से सोनिया को पार्टी की इस 25 सदस्यीय शीर्ष नीति निर्धारक इकाई के सदस्यों को मनोनित करने के लिए अधिकृत कर दिया। इससे पहले पार्टी महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने बताया कि अनेक प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने यह अनुरोध किया है कि सीडब्लूसी के सदस्यों को मनोनीत करने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत कर दिया जाये।
एआईसीसी के करीब एक हजार सदस्य सीडब्लूसी के सदस्यों को चुनने के लिए वोट करते हैं। पार्टी संविधान के मुताबिक सीडब्लूसी के 12 सदस्यों का चुनाव होता हे और 11 सदस्य मनोनीत होते हैं। एआईसीसी बैठक के अपने समापन भाषण में सोनिया ने सदस्यों के ठहाकों के बीच अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि वैसे कांग्रेस में धीरज रखने से नंबर कभी न कभी आ ही जाता है। धीरज रखें, नंबर आयेगा।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर गर्व जताया कि हमारी राय एक है, हमारे सुर एक हैं और हमारे कदम एक दिशा में बढ़ते हैं। इस अवसर पर श्री ज़गदम्बीकापाल सांसद व ग़ोडां जिला महामंत्री श्री अजय प्रताप सिहं ने बताया कि कांग्रेस कि ताकत काफ़ी बढ़ गई है जिसके कारण भा ज पा परेशान है, इस अवसर पर उन्होंने सदस्यों और देशवासियों को दीपावली और ईद उल जुहा की शुभकामनाएं भी दीं। ।
Tags:
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker