तालिबान का दावा, एक महीने के भीतर लेगा कसाब का बदला
इस्लामाबाद, आतंकी गुट तालिबान की पाकिस्तानी इकाई ने दावा किया है कि 26/11 के दोषी अजमल कसाब को भारत में फांसी पर लटकाए जाने का बदला लेने के लिए उसके लड़ाके अमृतसर और हैदराबाद में मौजूद हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तहरीक-ए-तालिबान [जुनदुल्लाह गुट] के प्रवक्ता अहमद मारवत ने बुधवार को एक अज्ञात जगह से बताया कि हम एक महीने के भीतर भारत से कसाब का बदला ले लेंगे। उसकी मौत बेकार नहीं जाएगी। हमारे गुट के कई लड़ाके अमृतसर और हैदराबाद में मौजूद हैं। वे जल्द ही ... Read Full Story
|
कैसे बना ब्रह्मांड? वैज्ञानिकों को मिला पहला प्रमाण
सेंटियागो, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने अब तक के सबसे शक्तिशाली 'क्वेजार' धमाके की पहचान की है। इस धमाके से उन महत्वपूर्ण सिद्धांतों को पहला प्रमाण मिला है जो बताते हैं कि ब्रह्मांड ने किस तरह आकार ग्रहण किया।
'क्वेजार' ऐसे आकाशीय पिंड हैं जो दिखने में असाधारण रूप से चमकदार तारों की तरह हैं लेकिन अब अंतरिक्ष यात्रियों का मानना है कि क्वेजार तारे नहीं हैं और वे अपनी शक्ति नई-नई बनी हुई आकाशगंगाओं के केंद्र में स्थित ब्लैक होल्स से लेते हैं।
दक्षिणी ... Read Full Story
|
संयुक्त राष्ट्र में मून के सामने पेश हुआ आकाश-2
संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून की उपस्थिति में बुधवार को दुनिया के सबसे सस्ते टैबलेट आकाश-2 को संयुक्त राष्ट्र में पेश किया गया। टैबलेट का निर्माण करने वाली कंपनी डाटाविंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी [सीईओ] सुनीत सिंह टुली ने टैबलेट का प्रस्तुतीकरण दिया।
संयुक्त राष्ट्र में पेश किए जाने से पहले डाटाविंड ने बताया,'कम कीमत वाले इस टैबलेट का भारत में निर्माण और प्रोग्रामिंग की गई है और केवल कुछ पुर्जे ही चीन से मंगाए गए हैं।'
11 नवंबर को ... Read Full Story
|
चांद को न्यूक्लियर बम से उड़ाना चाहता था अमेरिका
वाशिंगटन, दुनिया के सर्वाधिक शक्तिशाली देश अमेरिका ने कभी चांद को भी न्यूक्लियर बम से उड़ाने की योजना बनाई थी। यह बात भले ही बड़ी अजीब सी लगे, लेकिन है यह एक सच। हालांकि इस अत्यंत गोपनीय मिशन को सेना द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद वापस ले लिया गया था। सेना का मानना था कि यदि यह मिशन फेल हो गया तो पृथ्वीवासियों के लिए इसके परिणाम बेहद खराब होंगे।
एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि स्पेस मिशन को भेजने की होड़ में वर्ष 1950 में अमेरिका ने चांद को न्यूक्लियर बम से ... Read Full Story
|
बांग्लादेश की एक और गारमेंट फैक्ट्री में आग
ढाका, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी क्षेत्र में सोमवार को एक बहुमंजिला गारमेंट फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें आठ कर्मचारी घायल हो गए। ढाका के बाहरी क्षेत्र में ही स्थित एक अन्य गारमेंट फैक्ट्री में गत शनिवार रात भीषण आग लगने से 124 कर्मचारियों की मौत हो गई थी।
फायर ब्रिगेड के महानिदेशक अबू नईम मुहम्मद साहिदुल्ला ने बताया कि आग उत्तारा उपनगरीय क्षेत्र में स्थित11 मंजिली इमारत में लगी। इसमें तीन फैक्ट्रियां हैं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। आठ ... Read Full Story
|
2020 तक चीन होगा सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा उत्पादक
मेलबर्न, चीन वर्ष 2020 के अंत तक विश्व का सबसे बड़ा परमाणु बिजली उत्पादक देश बन जाएगा।
हालाकि अपनी बिजली की आवश्यकता को पूरा करने के लिए चीन को कोयले से पैदा होने वाली बिजली पर भी निर्भर रहना रहेगा। रियो टिंटो एनर्जी के महानिदेशक [मार्केट एंड इंडस्ट्री एनालीसिस] स्टीफन विल्सन ने बताया कि इस दशक के आखिर तक 100 गीगावाट [एक गीगावाट 1000 मेगावाट के बराबर हेाता है] बिजली उत्पादन करने के साथ चीन अमेरिका से आगे निकल जाएगा। आस्ट्रेलियन एसोसिएट प्रेस [एएपी] ने विल्सन के ... Read Full Story
|
ब्रिटेन दुनिया का सबसे ताकतवर देश!
लंदन, कभी लगभग पूरी दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का साम्राज्य क्या फिर से लौट रहा है? एक ब्रिटिश सर्वे के अनुसार ब्रिटिशवासी मानते हैं कि उनका देश सबसे ताकतवर एवं प्रभावशाली है। मोनॉकल मैगजीन के सर्वे 'ग्लोबल सॉफ्ट पावर' में पहली बार अमेरिका को पछाड़कर ब्रिटेन नंबर वन बना है।
सर्वे में पाया गया कि अन्य देशों के मुकाबले ब्रिटेन का सकारात्मक प्रभाव सबसे अधिक रहता है। इस सालाना सर्वे में देखा जाता है कि कौन से देश लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। ... Read Full Story
|
धरती पर उतरी अतंरिक्ष परी सुनीता
अस्ताना, अंतरिक्ष अभियान 33 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 127 दिन गुजारने के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने दो अन्य साथियों के साथ आज सुबह सोयूज स्पेसक्राफ्ट से कजाकस्तान उतरीं। सुनीता विलियम्स के साथ उनके जापानी सहयोगी अकिहिको होशिदे और रूस के यूरी मेलेचेंको भी आये। यह अंतरिक्ष अभियान दुनिया के 15 देशों के सक्रिय सहयोग से सफल हो पाया है। यह 100 अरब डालर का अंतरिक्ष शोध अभियान है।
सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी पर ... Read Full Story
|
पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज में नासा ने गाड़े कामयाबी के झंडे
वाशिंगटन, इंसान जहां भविष्य में रह सके इसके लिए पृथ्वी के आकार के ग्रहों की खोज में लगे नासा के केपलर स्पेस टेलीस्कोप ने अपना साढ़े तीन साल का मुख्य अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। साथ ही अपने विस्तारित अभियान की शुरुआत की है जो चार साल में समाप्त हो सकता है।
6 मार्च 2009 को इस अभियान की शुरुआत की गई थी। वैज्ञानिकों ने केपलर डाटा का इस्तेमाल 2300 से भी अधिक ग्रह जैसी चीज की पहचान के लिए किया है और सौ से अधिक ग्रहों के बारे में पुष्टि की है। इस खोज में पाया गया है ... Read Full Story
|
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की तैयारी शुरू
ह्यूंस्टन, भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके दो सहयात्रियों के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन [आइएसएस] छोड़कर धरती पर लौटने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चार महीने धरती की कक्षा में बिताने के बाद इस सफर को लेकर तीनों खासे उत्साहित हैं। सुनीता दूसरी बार अंतरिक्ष में गई हैं। वर्ष 2006 में वह 195 दिन अंतरिक्ष में रही थीं, जो कि एक रिकॉर्ड है।
मिशन कमांडर सुनीता, फ्लाइट इंजीनियर अकीहिको होशिदे और यूरी मालेनचेंको सोमवार यानी 19 नवंबर को ... Read Full Story
|
अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगाकर ही रहेंगे ओबामा
वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विपक्षी रिपब्लिकन सांसदों को बताया कि वह वित्तीय संकट टालने के लिए समझौता करने को तैयार हैं, लेकिन वह अमीर लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाने के मुद्दे पर नहीं झुकेंगे।
हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में दोबारा चुने गए ओबामा ने साफ किया कि अमीर अमेरिकन्स को ज्यादा टैक्स चुकाना होगा, जबकि मिडल क्लास के लोगों के लिए टैक्स में छूट जारी रहेगी।
अगर बजट और टैक्स समाधान पर 31 दिसंबर तक सहमति नहीं बनती है तो ओबामा के सामने ... Read Full Story
|
गूगल यूजर्स की जानकारी मांगने में भारत दूसरे नंबर पर
न्यूयार्क, इंटरनेट की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि सरकारों में लोगों और संगठनों की इंटरनेट पर गतिविधियों की निगरानी बढ़ती ही जा रही है। खुद भारत सरकार ने इस साल ही पहले छह महीनों में 2,319 मामलों में वेब यूजरों की गोपनीय जानकारिया मागी हैं। गूगल यूजर्स की जानकारी मांगने में अमेरिका के बाद भारत का दूसरा नंबर है। गूगल कंपनी ने बताया कि ये संख्या गूगल के विभिन्न इंटरनेट प्लेटफार्मो से वेब पेज, यू-ट्यूब वीडियो, सर्च नतीजे, फोटो ... Read Full Story
|
आज मनाया जाएगा मलाला दिवस
संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र संघ ने बालिका शिक्षा की हिमायती पाकिस्तान की युसुफजई मलाला के सम्मान में 10 नवंबर को दुनियाभर में 'मलाला दिवस' के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है।
संघ के महासचिव बान की मून इस किशोरी के साहसिक कोशिशों के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने मलाला की प्रशंसा करते हुए उसे बालिका शिक्षा का 'वैश्विक प्रतीक' करार दिया है।
मून के विशेष दूत एवं पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने 10 नवंबर को 'मलाला दिवस' घोषित किया है।
गौरतलब है ... Read Full Story
|
ब्रिटेन में उठी मलाला को नोबेल देने की मांग
लंदन, तालिबान के खिलाफ आवाज उठाने वाली पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई के लिए ब्रिटेन में रह रहे हजारों लोगों ने एक मुहिम छेड़ी है जिसमें मलाला को नोबेल शाति पुरस्कार के लिए नामाकित करने की माग की गई है।
पाकिस्तानी किशोर मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के बारे में चिकित्सकों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में लगातार और संतोषजनक सुधार हो रहा है। 15 वर्षीय मलाला का बर्मिघम के अस्पताल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। स्वात घाटी इलाके में लड़कियों की ... Read Full Story
|
ओबामा की जीत से खुश हैं सिख
वाशिंगटन, बराक ओबामा के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर यहां रह रहे भारतीय मूल के सिखों ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि ओबामा की जीत उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले चार साल में उन्होंने सिख समुदाय की परंपरा और विश्वास के प्रति गहरा सम्मान दिखाया है।
धर्म और शिक्षा पर गठित सिख परिषद [एससीओआरई] के चेयरमैन रजवंत सिंह ने कहा, 'राष्ट्रपति चुनाव में मिट रोमनी और बराक ओबामा के बीच हुई कांटे की टक्कर के नतीजों से हम काफी खुश हैं। सिखों के लिए यह जीत ... Read Full Story
|
बहरीन में भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
दुबई, बहरीन की राजधानी मनामा में सोमवार को श्रृंखलाबद्ध धमाकों के बाद भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस आतंकी हमले में एक भारतीय की मौत के साथ ही एक अन्य घायल हो गया था।
मनामा स्थित भारतीय दूतावास द्वारा बुधवार को जारी किए गये बयान में भारतीय नागरिकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई है। धमाके में दायां हाथ खोने वाले भारतीय की पहचान धनराम के रूप में की गई है। वह ... Read Full Story
|
क्या भारत की उम्मीदों पर भी खरे उतरेंगे ओबामा
वाशिंगटन, विश्व के सर्वशक्तिमान राष्ट्र अमेरिका ने अपना राष्ट्रपति चुन लिया है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार मिट रोमनी और डेमोक्रेटिक पार्टी के ओबामा के बीच कांटे की टक्कर थी। लेकिन एक बार फिर जीत उसी कर्मठ इंसान की हुई है जिसने आज से चार साल पहले जर्रे को आफताब बनाने की ठान ली थी। एक बार फिर ओबामा ने इतिहास रच दिया। ओबामा जैसे राष्ट्रपति से न सिर्फ अमेरिका को ही उम्मीदें हैं बल्कि भारत को भी ओबामा से काफी उम्मीदें हैं। इन दिनों जिस तरह से दोनों देशों के ... Read Full Story
|
रोमनी ने ओबामा को फोन पर दी बधाई
मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन मिट रोमनी पर निर्णायक बहुमत हासिल कर लिया है। जिसे रोमनी ने स्वीकारते हुए ओबामा को दोबारा राषट्रपति बनने पर बधाई दी है। रोमनी ने अमेरिका में एक जना सभा को संबोधित करते हुए कहा, मैंने राष्ट्रपति ओबामा को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए अभी फोन किया है। मैंने उन्हें , उनकी पत्नी और बेटियों को बधाई दी।
रोमनी ने कहा, यह कठिन चुनौतियों का वक्त है । मैं प्रार्थना करता हूं कि राष्ट्रपति ओबामा हमारे देश ... Read Full Story
|
कश्मीर रूख पर बदलाव नहीं: पाकिस्तान
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय द्वारा बलूचिस्तान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट को सौंपे गये एक रिपोर्ट के बाद सोमवार को विदेश मंत्रालय को यह स्पष्ट करने के लिये बाध्य होना पड़ा कि कश्मीर मुद्दे पर इस्लामाबाद के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है।
गौरतलब है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट को एक रिपोर्ट सौंपी गयी थी जिसमें कहा गया था कि जम्मू कश्मीर में भारत के उग्रवाद से निपटने के तरीकों से पाकिस्तान को सीख लेनी चाहिये।
गृह सचिव के सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किये ... Read Full Story
|
लादेन पर बनी फिल्म ने 27 लाख दर्शकों को लुभाया
वाशिंगटन, दुनिया के सबसे बड़े और खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन की मौत पर बनी पहली फिल्म के प्रीमियर ने 27 लाख दर्शकों को अपनी ओर खींचा है। यह जानकारी नेशनल जिओग्राफिक चैनल से मिली है। बताया जाता है कि अमेरिका में मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो रहे हैं। चुनाव से दो दिन पहले अमेरिका के लोकल केबल चैनलों में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई है।
अगर ये फिल्म इस सप्ताह थियेटरों में आ जाए तो ये फिल्म अमेरिका सर्वश्रेष्ठ फिल्म की सूची में शामिल हो जाएगी। ... Read Full Story
|