TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

राष्ट्रीय - National
सरबजीत की मौत पाकिस्तान द्वारा न्याय से इतर हत्या: मोदी

अहमदाबाद, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबजीत सिंह की मौत को ‘न्याय से इतर हत्या’ करार देते हुए भारत और पाकिस्तान की सरकारों पर आरोप लगाया है कि इन्होंने इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया है। सरबजीत सिंह के निधन पर दुख प्रकट करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘यह बहुत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’ उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा, ‘‘इस मुद्दे पर सचाई सामने आनी चाहिए। भारत सरकार और पाकिस्तान ...
Read Full Story


सरबजीत को शहीद का दर्जा दिया जाएगा: शिंदे

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज सरबजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की और भरोसा दिलाया है कि सरबजीत के शव को स्वदेश लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सरबजीत को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। सरबजीत की बहन दलबीर कौर और परिवार के दूसरे सदस्यों से मुलाकात करने के बाद शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सरबजीत के शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए अपना भरसक प्रयास कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय पाकिस्तान सरकार के संपर्क में है।’’ ...
Read Full Story


बादल ने की सरबजीत की मौत के मामले में जांच की मांग

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज मांग की कि किसी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी से पाकिस्तान में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत की परिस्थितयों की जांच कराई जानी चाहिए। बादल ने मामले के प्रति केंद्र के रूख की भी निन्दा की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार उस पर (सरबजीत पर) हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करने में दुविधा में रही और समय गंवाया । क्या उसे बचाने के लिए पर्याप्त किया गया ? पूर्व में उसकी रिहाई के लिए किए गए भारत सरकार के ...
Read Full Story


सरबजीत की नृशंस हत्या की गई: सुषमा

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुषमा स्वराज ने गुरुवार को पाकिस्तान में हुए भारतीय कैदी सरबजीत की मौत को नृशंस हत्या बताया। सुषमा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह नृशंस हत्या है। एक सभ्य देश इस तरह का व्यवहार नहीं करता।’’ गौरतलब है कि पाकिस्तान में बम विस्फोट और जासूसी के आरोप में फासी की सजा पा चुके सरबजीत पर गत शुक्रवार को कोट लखपत जेल में कुछ कैदियों ने जानलेवा हमला कर दिया था जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ...
Read Full Story


भारत ने की मांग, सरबजीत की हत्या की जांच करे पाकिस्तान

नई दिल्ली, सरबजीत सिंह की मौत को पाकिस्तानी जेल अधिकारियों की हिरासत में हुई एक भारतीय नागरिक की हत्या करार देते हुए भारत ने आज मांग की कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाना सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान इस घटना की संपूर्ण जांच करे। भारत ने यह भी कहा है कि सरबजीत पर घातक हमले से पता चलता है कि पाकिस्तान को अपनी जेलों में भारतीय कैदियों की सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता है। विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम ...
Read Full Story


पाकिस्तान ने भारत की दलील पर ध्यान नहीं दिया: मनमोहन सिंह

नई दिल्ली, लाहौर के जिन्ना अस्पताल में सरबजीत की मौत की सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "बड़े अफसोस की बात है कि पाकिस्तान सरकार ने मामले पर मानवीय आधार पर विचार करने की भारत की दलील पर ध्यान नहीं दिया।" बीते 26 अप्रैल को लाहौर की कोट लखपत जेल में सरबजीत सिंह पर जेल के कैदियों द्वारा जानलेवा हमला किया था। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "सरबजीत की आत्मा को शांति मिले। सरबजीत के परिवार के दुख में देश उनके साथ है।" ट्विटर पर एक अन्य ...
Read Full Story


पाक को जवाब देने का वक्त आ गया है: दलबीर कौर

नई दिल्ली, सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरबजीत हिंदुस्तान के लिए शहीद हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे पहले ही शक था कि पाक हमसे कुछ छुपा रहा है। पाक सरकार ने हमें बेवकुफ बनाया है। सरबजीत पर हमले के बाद पाक ड्रामा कर रहा था। उन्होंने कहा कि पाक ने भारत की पीठ पर छुरा घोंपा है। उन्होंने सरबजीत की मौत को देश पर हमला बताते हुए कहा कि अब हमें बर्दाश्त नहीं करना चहिए। अब पाक को जवाब देने का वक्त आ गया है। मेरे एक भाई का कत्ल हुआ लेकिन मेरे एक एक ...
Read Full Story


सरबजीत सिंह की लाहौर के जिन्ना अस्पताल में मौत

लाहौर, पाकिस्तान में 26 अप्रैल को लाहौर की कोट लखपत जेल में सरबजीत पर पाक के दो कैदियों द्वारा हमला किए जाने के बाद उन्हें उपचार के लिए जिन्ना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज उन्हें डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में सरबजीत पर ईंटों और ब्लेड से हमला किया था। जानलेवा हमले में पिछले सप्ताह गंभीर रूप से घायल सर्बजीत सिंह नान रिवर्सिबल् कोमा में चला गया था। यह वह स्थिति थी, जब रोगी ऐसे गहन कोमा की स्थिति में चला जाता है ...
Read Full Story


चीन मामला: बिक्रम सिंह ने दी केबिनेट को मसले की पूरी जानकारी

नई दिल्ली, देश में सुरक्षा मामलों की सर्वोच्च समिति ने आज लद्दाख में चीनी सेना के अतिक्रमण से उत्पन्न स्थिति पर गहन विचार मंथन किया और सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने समिति को पूरी स्थिति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति ने दौलत बेग ओल्दी की हवाई पट्टी के पास पंद्रह दिन से चीनी सैनिकों द्वारा तंबू लगाने के कारण तनाव की स्थिति के समाधान के बारे में चर्चा की। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सर्वोच्च ...
Read Full Story


कृषि भूमि पर सम्पत्ति कर नहीं: चिदम्बरम

नई दिल्ली, कृषि भूमि पर सम्पत्ति कर लगाने को लेकर गर्माई राजनीति के बीच वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। चिदम्बरम ने आज लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यू.पी.ए.) की नीति कृषि भूमि पर किसी भी प्रकार का कर लगाने की नहीं है। उन्होंने कहा कि भूमि चाहे शहरी हो या ग्रामीण, अगर सरकारी रिकार्ड में वह कृषि भूमि दर्ज है तो उस पर कोई कर नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का न तो इस तरह ...
Read Full Story


रामदेव, बादल, राम रहीम सहित कई लोगों को उड़ाने की धमकी

जालंधर, डी.आर.एम. फिरोजपुर तथा स्टेशन अधीक्षक हरिद्वार के नाम पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा की तरफ से एक धमकी भरा पत्र पहुंचा है जिसमें देश के कई धार्मिक व सामाजिक स्थल उड़ाने के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सहित कई अति विशिष्ट लोगों को उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में अफजल गुरु तथा कसाब को फांसी देने के बदले में यह चेतावनी दी गई है तथा कहा है कि 9 व 10 मई को उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार करीम अंसारी नामक व्यक्ति ने 2 ...
Read Full Story


ममता का चिट फंड घोटाले के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिट फंड घोटाले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास करते हुए दावा किया है कि केंद्र ने अल्प बचत योजनाओं में ब्याज दर को कम कर दिया जिस वजह से जमाकर्त्ताओं को धोखाधड़ी वाली योजनाओं का रुख करना पड़ा। साप्ताहिक ‘मां माटी मानुष’ में लिखे अपने एक लेख में ममता ने कहा कि गरीब लोगों और सेवानिवृत्त हो चुके लोग इन चिट फंड में अपनी पूंजी इस उम्मीद के साथ लगाते हैं कि उन्हें बेहतर ब्याज दर ...
Read Full Story


अखिलेश के मंत्री सरकार चलाने में रोड़ा: कांग्रेस

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अमेरिका की अतिमहत्वाकांक्षी यात्रा को उत्तर प्रदेश के बड़बोले मंत्री आजम खान ने हास्य एवं बदनामी का विषय बना दिया है। मुख्यमंत्री और मंत्री के रवैये से दुनियाभर में प्रदेश की जो किरकिरी हुई उसके बाद अब प्रदेश की जगहंसाई कराने में सरकार के अन्य मंत्री भी पीछे नहीं रह रहे हैं। कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण ...
Read Full Story


चीन मामले में कदम उठाने से डर रही है मनमोहन सरकार: उमा

इटावा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए आरोप लगाया है कि मनमोहन सरकार इस विषय में कोई ठोस कदम उठाने से डर रही है ,जो देश के हित में नहीं है। उमा भारती ने दिल्ली से मध्यप्रदेश जाते हुये आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मनमोहन सरकार चीन मामले में डर रही है । इस मामले में कोई ठोस कदम उठाने में देर करना देश हित में नहीं है मगर मनमोहन सरकार तो हर मामले में डरी हुई है।‘‘ महिलाओं और लड़कियों के ...
Read Full Story


कर्ज के मामले में गुजरात का देश में तीसरा स्थान: दिग्विजय

उज्जैन, अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में गुजरात पर एक लाख 72 हजार करोड़ रूपये का कर्ज है और गुजरात देश में सर्वाधिक कर्ज के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा कि गुजरात के हर नागरिक पर कर्ज का सबसे ज्यादा भार है। उन्होंने कहा कि वह मोदी पर एक लेख लिखने जा रहे है हालांकि मोदी उनके लिए कोई मुद्दा नहीं है यह तो ...
Read Full Story


मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं: दिग्विजय

उज्जैन, कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि वह न तो विधानसभा का चुनाव लड़ेगें और न ही मुख्यमंत्री के दावेदार है। यदि पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारेगी तो वह लोकसभा का चुनाव लडऩे को तैयार है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आज यहां पत्रकारों से मुख्यमंत्री के विकल्प के बारे पूछे गए प्रश्न के जवाब में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कांतीलाल भूरिया, विपक्ष के नेता अजय सिंह और सांसद प्रेमचन्द्र गुड्ड की ओर इशारा किया। उन्होंने यहां ...
Read Full Story


गुजरात दंगों के जिम्मेवार मोदी, अमेरिका ने किया पुख्ता सबूत का दावा

वाशिंगटन, अमेरि‍का के एक सरकारी आयोग ने गुजरात दंगों में नरेंद्र मोदी का हाथ होने का दावा किया है। यूएस कमीशन फॉर इंटरनेशनल रि‍लीजि‍यस फ्रीडम (यूएससीआईआरएफ) ने अपनी वार्षिक रिर्पोट में अमेरि‍की सरकार के समक्ष गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी के वीजा पर प्रतिबंध लगाए रखने की बात कही है। इस आयोग ने इस बात के पुख्ता सुबूत होने का दावा करते हुए कहा कि 2002 में हुए गुजरात दंगों में मोदी की अहम भूमिका थी। गौरतलब है कि एसआईटी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में इस तरह ...
Read Full Story


सीबीआई स्वतंत्र होनी चाहिए: मायावती

नई दिल्ली, बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के बारे में उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी का स्वागत करते हुए कहा है कि यह जांच संस्था पूरी तरह से स्वतंत्र होनी चाहिए। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही कहती रही है कि सीबीआई पूरी तरह से स्वतंत्र होनी चाहिए तथा इसमें सरकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने सीबीआई का दुरूपयोग किया था और उनके विरूद्ध आय ...
Read Full Story


84 सिख दंगे: दिल्ली कैंट दंगे केस में सज्जन कुमार बरी

नई दिल्ली, 1984 सिख विरोधी दंगे मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार पर भी कोर्ट की तलवार लटक रही थी लेकिन उन्हें राहत मिल गई है। दिल्ली की कड़कड़़डूमा कोर्ट ने आज सज्जन कुमार को राहत देते हुए बरी कर दिया। सज्जन कुमार समेत 6 लोगों पर कैंट में दंगा भड़काने का आरोप है। इस दंगे में कई बेगुनाहों की मौत हो गई थी और यहां के गुरूद्वारे को भी आग के हवाले कर दिया गया था। कड़कड़डूमा कोर्ट ने सज्जन कुमार के साथ 5 अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने ...
Read Full Story


भाजपा का तीन बार मुख्यमंत्री बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: राजनाथ

बेलगाम, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कर्नाटक में उनकी पार्टी के पांच वर्ष के कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। यहां से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खानापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने हालांकि कहा कि भाजपा के शासन में यहां विकास के मोर्चे पर परिणाम दिखे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान और गरीबों की समर्थक है। वहीं संप्रग सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार साढ़े ...
Read Full Story


<< < 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 > >>
News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker