TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

राजनीति - Political
कर्नाटक नतीजों ने खोली नरेन्द्र मोदी की पोल: कांग्रेस

नई दिल्ली, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित कांग्रेस के मंत्रियों ने आज कहा कि भाजपा के लिए यह ‘‘इनिंग डिफीट’’ है और चुनाव परिणाम ने उसके स्टार प्रचारक नेरन्द्र मोदी की पोल खोल दी है। संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कर्नाटक में मैच समाप्त हो गया है और भाजपा की इनिंग डिफीट हुई है। वह अब अपनी पराजय के लिए बैट, बाल और पिच को दोष देगी।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा का रूख पूरी तरह से उजागर हो गया है और पांच ...
Read Full Story


अमेरिका पर भी चढ़ा मोदी को जादू!

नई दिल्ली, भारतवासियों के साथ-साथ अमेरिका पर भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चलने लगा है। भले ही मोदी को वीजा देने की नीति पर अमेरिका अभी तक कोई बदलाव नहीं कर रहा लेकिन मोदी को लेकर अमेरिका की सोच अब तेजी से बदलती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार अमेरिकी कांग्रेसी और कारोबारी दल आज मोदी को मिलने अहमदाबाद आने वाला है और यहां पहुंच कर वह मोदी से मुलाकात करेंगे और व्‍यापार बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। मोदी की चर्चा अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि ...
Read Full Story


लालू 8वीं बार राजद अध्यक्ष निर्वाचित

पटना, पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लगातार 8वीं बार आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। राजद के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने यहां पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में लालू के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इस मौके पर सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामकृपाल यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव, पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह, रामदेव भंडारी, ...
Read Full Story


केजरीवाल, कांग्रेस और वाड्रा, सच्चा कौन?

नोएडा, राबर्ट वाड्रा को निशाने पर लेकर सुर्खियों में आए अरविंद केजरीवाल के आरोपों को भले ही हरियाणा सरकार या डीएलएफ के अधिकारी सिरे से खारिज कर रहे हों, लेकिन फिर भी कांग्रेस के भीतर क्या चल रहा है इसे समझ पाना टेढ़ी खीर है। केजरीवाल के आरोपों के बाद जवाब देने की प्रक्रिया में पहला नाम आया पी चिदंबरम का, चिदम्बरम ने कहा कि उनके खिलाफ जांच का कोई सवाल ही नहीं है। इसके बाद बयान आया वीरप्पा मोईली का, मोईली ने कहा कि राबर्ट की छह कंपनियों के कागजात सही हैं, उनमें ...
Read Full Story


जंतर मंतर पर आज दिखेगी 'दीदीगीरी'

नई दिल्ली, केंद्र सरकार के फैसलों का विरोध करने के लिए ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंच गईं। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। माना यह भी जा रहा है कि इस प्रदर्शन के जरिए ममता देश के अन्य राज्यों में अपनी पार्टी को पहुंचाने की शुरुआत भी करेंगी। हालांकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि जंतर मंतर पर धरना कब तक चलेगा, लेकिन माना जा रहा है कि यह प्रदर्शन ...
Read Full Story


हमें जाना है तो लड़ते हुए जाएंगे: मनमोहन

नई दिल्ली, देश में आर्थिक सुस्ती के माहौल और नीतिगत ठहराव पर आलोचनाओं का सामना कर रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में कहा कि अब बड़े सुधारों का वक्त आ गया है। उन्होंने अपना कड़ा रुख जाहिर करते हुए कहा कि अगर हमें जाना है तो हम लड़ते हुए जाएंगे। प्रधानमंत्री का यह साफ इशारा मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई की अनुमति जैसे फैसले पर विरोध कर रहे सहयोगी दलों के लिए था। इससे उन्होंने तृणमूल समेत अन्य दलों को यह संकेत भी दे दिया कि वह अब ...
Read Full Story


बढ़ सकती हैं अखिलेश की पत्‍‌नी डिंपल यादव की मुश्किलें

लखनऊ, राहुल गांधी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगवाने के मामले में फंसे अखिलेश यादव की मुश्किलें अभी कम हुई नहीं थीं कि अब उनकी पत्‍‌नी और कन्नौज से सांसद डिंपल नए कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डिंपल और कन्नौज जिले की डीएम को नोटिस भेजकर छह हफ्ते में जवाब देने को कहा है। अदालत ने हाईकोर्ट के वकील प्रभात पाडेय की याचिका पर यह नोटिस जारी किया है। वकील ने 21 जुलाई को दाखिल इस याचिका में कहा है कि बीते जून में कन्नौज लोकसभा सीट पर हुए ...
Read Full Story


मौर्य बने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। बसपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज यहां प्रेस कांप्रेंस में सुश्री मायावती के इस निर्णय की घोषणा की। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता श्री मौर्यप्रदेश पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बसपा अध्यक्ष ने श्री मौर्य के पार्टी में योगदान तथा कुशवाहा, सैनी, शाक्य, ...
Read Full Story


टीडीपी उम्मीदवार ने घोषित की 6,781 करोड़ रुपए की संपत्ति

हैदराबाद, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के उम्मीदवार जी. दीपक रेड्डी अब तक के सबसे अमीर उम्मीदवार माने जा रहे हैं। दीपक रेड्डी आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले की रायदुर्ग विधानसभा सीट के उपचुनाव में उतरे हैं। नामांकन में दिए गए शपथपत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति 6,781 करोड़ रुपए है। दीपक रेड्डी कांग्रेसी एमएलए जेसी दिवाकर रेड्डी के भाई और पूर्व कांग्रेसी मंत्री जेसी प्रभाकर रेड्डी के दामाद हैं। जिस संपत्ति का जिक्र उन्होंने अपने शपथपत्र में किया है, उसमें से ...
Read Full Story


भाजपा में अंदरुनी घमासान, अब मोदी पर निशाना

नई दिल्ली, भाजपा में अंदरुनी घमासान जोरों पर है। पार्टी के शीर्षस्‍थ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जहां ब्लॉग लिखकर प्रत्यक्ष तौर पर पार्टी अध्यक्ष गडकरी पर हमला बोला था, वहीं, एनआरआई बिजनेसमैन अंशुमान मिश्रा ने आडवाणी का विरोध करते हुए उन्हें रिटायर होने की सलाह दे डाली थी। अब बीजेपी के मुखपत्र कमल संदेश के संपादक प्रभात झा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। झा ने इशारों इशारों में कहा है कि मोदी की जल्दबाजी पार्टी का नुकसान कर रही ...
Read Full Story


बंद से 14, 300 करोड़ की चपत

नई दिल्‍ली, पेट्रोल की बढी कीमत के खिलाफ गुरुवार को देशव्‍यापी बंद का मिला जुला असर दिखा। इस बंद का असर हुआ कि आम आदमी को थोड़ी राहत मिल सकती है। पेट्रोल की कीमतों में एक रुपये 60 पैसे की कमी मुमकिन है लेकिन बंद से हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीजेपी, वाम दलों और अन्‍य राजनीतिक पार्टियों की ओर से आयोजित बंद के चलते देशभर में थोक और खुदरा व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुले। हालांकि, बैंक और अन्‍य वित्तीय संस्थान खुले, लेकिन बंद के चलते वहां कामकाज पर असर ...
Read Full Story


कलाम के नाम पर मुलायम की 'गुगली'

नई दिल्ली, जून में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भले ही ज्यादातर पार्टियां अभी अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का समर्थन करेगी। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने पार्टी की ओर से ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को देश का अगला राष्ट्रपति बनाए जाने का समर्थन करने की खबरों पर विराम लगा दिया है। मुलायम ने कहा कि इस बारे में पार्टी ...
Read Full Story


संसद का बहिष्कार करेंगी सू की

यंगून, म्यांमार में विपक्ष की नेता आंग सान सू की और उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी [एनएलडी] के नवनिर्वाचित नेता अगले सप्ताह संसद का बहिष्कार करने की योजना बना रहे हैं। एनएलडी के प्रवक्ता न्यान विन ने शुक्रवार को यहां कहा कि शपथ ग्रहण में एक शब्द बदलने की मांग को लेकर पार्टी अगले सप्ताह संसद का बहिष्कार कर सकती है। देश के सुधारवादी शासन और एनएलडी के बीच गंभीर मतभेद का यह पहला संकेत है। नवनिर्वाचित सांसदों को सोमवार को संसद में शपथ लेनी है। एनएलडी ने ...
Read Full Story


विदेश मंत्री पद से हटाई जाएंगी हिना रब्बानी!

इस्लामाबाद, अमेरिकी मंत्री के साथ बैठक में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बात काटना हिना रब्बानी खार को महंगा पड़ सकता है। राजनीतिक हलकों में ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्हें विदेश मंत्री के पद से हटाया जा सकता है। इन अटकलों की शुरुआत प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी द्वारा बैठक के चार दिन बाद की गई टिप्पणी के बाद हुई। गिलानी ने विदेश मंत्रालय को ये कहकर चौंका दिया कि एक 'नई टीम' कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत के साथ बातचीत करेगी। गिलानी और पीपीपी के अन्य ...
Read Full Story


टीम अन्ना पर निंदा प्रस्ताव आज संभव

नई दिल्ली, विपक्षी राजनीतिक दलों का समर्थन पाकर सरकार पर दबाव बनाने में सफल रही टीम अन्ना का सांसदों से टकराव का दांव उल्टा पड़ गया। रविवार को जंतर-मंतर पर एकत्रित भीड़ के सामने संसद और सांसदों को घेर रही टीम अन्ना अब न सिर्फ अकेली पड़ गई है बल्कि चौतरफा घिर गई है। सोमवार को लोकसभा में इसका स्पष्ट नजारा देखने को मिला। पहली बार लोकसभा में एक सुर से उनकी निंदा हुई और दायरे में रहने की चेतावनी भी दे दी गई। संभावना है कि मंगलवार को जदयू की ओर से निंदा प्रस्ताव ...
Read Full Story


इबोबी ने ली मणिपुर के सीएम पद की शपथ

इंफाल, ओकराम इबोबी सिंह ने बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है कि इबोबी तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में सिर्फ मणिपुर में ही कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला ...
Read Full Story


एतिहासिक क्षण की लाजवाब तैयारी

चंडीगढ़, होली का असली रंग तो 14 मार्च को चप्पड़चिड़ी में देखने को मिलेगा जब प्रकाश सिंह बादल पाचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस एतिहासिक क्षण के गवाह आधा दर्जन मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय लीडरशिप भी होगी। पंजाब की राजनीति में बाबा बोहड़ ने नाम से भी पहचाने जाने वाले प्रकाश सिंह बादल ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में न सिर्फ भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है बल्कि संप्रग के घटक दलों के कद्दावर नेताओं को भी आमंत्रित किया ...
Read Full Story


अमेरिका को फिर बुलंदियों पर पहुंचाना चाहता हूं

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए केवल इसलिए चुनाव नहीं लड़ा था कि अमेरिका को वापस वहां पहुंचाना है जहां वह था बल्कि अमेरिका को फिर से नई बुलंदियों पर पहुंचाना चाहते हैं। ओबामा ने वर्जीनिया के पीटर्सबर्ग में रोल्स रायस क्रासप्वाइंट में कल कहा मैंने इस पद के लिए इस लिए चुनाव नहीं लड़ा था कि हम वहां पहुंच सके जहां हम थे। मैंने इस पद के लिए चुनाव इसलिए लड़ा था कि हम वहां पहुंच सकें जहां हमें होना चाहिए, और मैं ...
Read Full Story


SAD के नोटों से हार गए हम: मनप्रीत

चंडीगढ़, पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने वाली पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) चीफ मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) पर वोट हासिल करने के लिए पैसे की ताकत के इस्तेमाल का आरोप लगाया। 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के चुनाव में मनप्रीत की पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनप्रीत ने कहा, एसएडी ने हर विधानसभा सीट पर वोटरों को अपनी तरफ खींचने के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया। यह पैसा पंजाब सरकार के खजाने का ...
Read Full Story


बादल फिर बनेंगे सीएम, 14 को लेंगे शपथ

चंडीगढ़, सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए शिरोमणि अकाली दल ने आज घोषणा की कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बादल पांचवीं बार पंजाब के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। शिरोमणि अकाली दल [एसएडी] के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री के आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मैंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि बादल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सुखबीर ने कहा कि शपथ-ग्रहण समारोह 14 मार्च को आयोजित होगा। यह सवाल किए जाने पर कि प्रकाश सिंह बादल ...
Read Full Story


1 2 3 > >>
News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker