भारत चीन से संबंध एक जैसे: अमेरिका
वाशिंगटन, अमेरिका अपने हितों के लिए एशिया के दो सबसे बड़ी शक्तियों भारत और चीन के साथ अपने संबंधों को साधे रखना चाहता है। उसने कहा है कि भारत और चीन दोनों देशों के साथ हमारे संबंध एक धरातल पर हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि भारत के साथ हमारे मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं। अमेरिका एशियाई धुरी के केंद्र में है, हम एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत बना रहे हैं विशेष रूप से भारत और चीन जैसी उभरती हुई शक्तियों के साथ। टोनर की ओर से यह बयान ... Read Full Story
|
पाक सरकार व सेना नए टकराव की ओर
इस्लामाबाद, मेमोगेट मामले पर खड़ा हुआ विवाद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था कि एक नया मामला सामने आया है जिससे पाकिस्तान की असैन्य सरकार और सेना के बीच नए सिरे से टकराव पैदा हो सकता है। यह मामला छावनी बोर्डो और सैन्य भूमि के नियंत्रण को लेकर है।
समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक सैन्य भूमि एवं छावनी विभाग के नए महानिदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर असैन्य सरकार और सेना आमने-सामने आने की स्थिति में हैं। विभाग के मौजूदा महानिदेशक मेजर जनरल अतहर हुसैन शाह 20 ... Read Full Story
|
सोमालिया में अकाल समाप्तः संयुक्त राष्ट्र
रोम, संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि सोमालिया में अकाल समाप्त हो गया है लेकिन पूर्वोत्तर अफ्रीकी इलाके में सूखे की स्थिति इस क्षेत्र के लिए लगातार खतरा बनी हुई है। रोम स्थित खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक जोस ग्रैजियानो डा सिल्वा ने कहा, ‘बीते छह महीनों में हुए इस सुधार की मुख्य वजहें लम्बे समय से प्रतीक्षित बारिश और कृषि में पर्याप्त निवेश व मानवीय सहयोग हैं।’
संयुक्त राष्ट्र ने पिछली गर्मियों में सोमालिया में चेतावनी जारी की थी। उसने कहा था कि ... Read Full Story
|
तेज कार चलाई तो मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
लंदन, तय गतिसीमा से अधिक तेज गति से कार चलाने के विवाद में फंसे ब्रिटेन के ऊर्जा मंत्री क्रिस हुह्ने ने शुक्रवार को डेविड कैमरन मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।
ब्रिटेन पुलिस के मुताबिक वर्ष 2003 में तय गतिसीमा से अधिक तेज कार चलाने के मामले में कथित रूप से न्याय पक्ष को गुमराह करने के आरोप में हुह्ने पर अभियोग चलाया जाएगा। लोक अभियोजन के निदेशक कीर स्टार्मर ने पत्रकारों से कहा कि हुह्ने पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2003 में मार्च और मई के बीच पुलिस से झूठ कहा कि ... Read Full Story
|
अमेरिका में बेरोजगारी दर में गिरावट
वॉशिंगटन, अमेरिका में बेरोजगारी दर घटकर 8.3 प्रतिशत हो गई। अकेले जनवरी महीने में 2.4 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा हुए। इसे आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत माना जा रहा है।
अमेरिका के ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक के कार्यवाहक आयुक्त जान गाल्विन ने कहा, ' बेरोजगारी दर जनवरी में घटकर 8.3 प्रतिशत हो गई। माह के दौरान गैर-कृषि क्षेत्र में 243,000 नए रोजगार का सृजन हुआ। '
अमेरिका में बेरोजगारी दर अगस्त महीने से लगातार घट रही है। उस समय यह 9.1 प्रतिशत ... Read Full Story
|
आर्थिक मसले पर कैमरन से बात करेंगे ओबामा
वाशिंगटन, सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को मार्च में राजकीय यात्रा पर आमंत्रित किया है।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान अमेरिका और ब्रिटेन के बीच रिश्तों के बुनियादी महत्व और अमेरिकी नागरिकों एवं ब्रिटेन के नागरिकों के बीच दोस्ती की गहराई पर जोर देने के साथ दोनों नेताओं और उनके परिवारों के बीच के मजबूत होते व्यक्तिगत संबंध भी ... Read Full Story
|
सीरिया में हिंसा में 200 मारे गए
निकोसिया, सीरिया में ताजा हिंसा में कई सरकारी सैनिकों सहित 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। बताया गया है कि सीरिया के शहर होम्स पर मोर्टार से हमले किए गए जिससे इनमें से अधिकांश लोगों की मौत हुई है। इस हमले में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।
ब्रिटेन स्थित संस्था सीरियन आब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट ने कहा है कि दारा प्रात में दो गावों में फ्री सीरियन आर्मी विद्रोहियों के साथ संघर्ष में नौ सरकारी सैनिक मारे गए हैं। संस्था ने कहा कि दो बच्चों की कफारताखरीम में एक ... Read Full Story
|
भारतीय छात्र ने हार्वर्ड पर लगाए नस्ली भेदभाव के आरोप
लंदन, भारतीय मूल के एक छात्र ने अमेरिका के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों हार्वर्ड और प्रिंस्टन पर उनकी प्रवेश नीति को लेकर नस्ली भेदभाव के आरोप लगाए हैं। कैलिफोर्निया हाईस्कूल के शीर्ष छात्रों में रहे इस छात्र के आरोप की अमेरिकी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
इस छात्र का परिवार मूल रूप से भारत का रहने वाला है। छात्र ने दोनों विश्वविद्यालयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अमेरिकी शिक्षा विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या वाकई ये विश्वविद्यालय ... Read Full Story
|
हमें धमकाना अमेरिका को महंगा पड़ेगा
तेहरान, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई ने शुक्रवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि वह तेल निर्यात पर लगाई गई पाबंदियों और हमले की धमकियों का करारा जवाब देगा। खामनेई अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा के हवाले से मीडिया में आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिनमें अप्रैल से पहले ईरान पर इजरायली हमले की आशंका जताई गई थी।
1979 में हुई इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ के मौके पर खामनेई ने कहा, 'हमें धमकाना और हमले की धमकी देना अमेरिका को महंगा ... Read Full Story
|
ईरान पर अप्रैल तक हमला कर सकता है इस्राइल
वाशिंगटन, अमेरिका के रक्षामंत्री लियोन पनेटा ने आशंका जताई है कि ईरान को एटमी हथियार बनाने से रोकने के लिए इस्राइल अप्रैल तक उस पर हमला कर सकता है। स्थानीय समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित इस खबर के अनुसार पनेटा अगले कुछ महीनों में इस्राइल के ईरान पर हमला करने की आशंका के कारण काफी चिंतित हैं। समाचार चैनल सीएनएन ने ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर चैनल को यह जानकारी दी।
इस ... Read Full Story
|
कोर्ट के फैसले का सम्मान करूंगा : गिलानी
इसलामाबाद/लाहौर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार न्यायपालिका के साथ विवाद नहीं चाहती है। गिलानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसलों का वह सम्मान करेंगे। शीर्ष कोर्ट ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले नहीं खोलने के उसके आदेश पर कार्रवाई करने में विफल रहने पर गिलानी के खिलाफ अवमानना का आरोप तय किया है और प्रधानमंत्री को 13 फरवरी को कोर्ट के सामने पेश होने को कहा है।
मैं ... Read Full Story
|
अमेरिका ने कहा हमारे एफ-16, एफ-18 विमानों से मिलती अधिक मजबूती
वाशिंगटन, पिछले दिनों भारतीय रक्षा ठेके में फ्रांस से पीछे छूटने के बाद अमेरिका ने कहा कि एफ-16 और एफ-18 लड़ाकू विमानों से भारत को अधिक मजबूती मिलती, लेकिन साथ ही कहा कि उसने भारत को अधिक विकसित एफ-35 ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर्स की पेशकश नहीं की थी।
पेंटागन की प्रवक्ता कमोडोर लेस्ली हुल-रीड ने कहा, "हमारा दृढ़ विश्वास है कि एफ/ए-18आईएन और एफ-16आईएन से भारतीय वायु सेना को कम कीमत पर अधिक मजबूती मिलती।"
उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले दिनों भारतीय वायु सेना को 126 लड़ाकू ... Read Full Story
|
हर साल 6 पनडुब्बियां बनाएगा रूस
मास्को, रूस वर्ष 2013 से प्रत्येक साल छह पनडुब्बियां और एक विमान वाहक पोत का निर्माण करेगा। उप प्रधानमंत्री दमित्री रोजोजिन ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया, "2013 से रूसी पोत कारखानों की उत्पादन क्षमता हम प्रत्येक वर्ष छह पनडुब्बियों और एक विमान वाहक पोत के निर्माण तक करने में सक्षम हैं।"
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रोजोजिन ने कहा कि परमाणु और डीजल संचालित दोनों तरह की पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा।
उप प्रधानमंत्री ने बताया कि ... Read Full Story
|
विलक्षण किशोरी आरफा के नाम डाक टिकट
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के डाक विभाग ने विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसाफ्ट द्वारा वर्ष 2004 में सबसे छोटी उम्र की कम्प्यूटर पेशेवर घोषित की गई नौ वर्षीया आरफा करीम रंधावा के सम्मान में गुरुवार को डाक टिकट जारी किया।
आरफा का बीते महीने दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बीते महीने आरफा के सम्मान में डाक टिकट जारी करने संबंधी प्रस्ताव को अपनी संतुति प्रदान की थी।
आरफा को माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफाइड ... Read Full Story
|
पाक में एफआईए अधिकारी के घर के बाहर धमाका
इस्लामाबाद, दक्षिणपश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में संघीय जाच एजेंसी [एफआईए] के एक अधिकारी के घर के बाहर शुक्रवार को एक बम फटा। बम फटने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मानो जन रोड पर स्थित एफआईए के उपनिदेशक अकबर बलूच के घर के बाहर यह धमाका हुआ। इस धमाके से घर की बाहरी दीवार को नुकसान पहुंचा।
पुलिस अधिकारियो ने कहा कि किसी के हताहत होने या किसी अन्य संपत्ति को नुकसान होने की अभी कोई खबर नहीं है। किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली ... Read Full Story
|
श्रम-रोजगार मुद्दों पर भारत-अमेरिका करेंगे सहयोग
वाशिंगटन, श्रम और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भविष्य में सहयोग के लिए अमेरिका और भारत ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहमति पत्र पर भारत के केंद्रीय श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे और अमेरिका की श्रम मंत्री हिल्डा सोलिस ने हस्ताक्षर किए।
सहमति पत्र में श्रम और रोजगार के मुद्दों पर बातचीत और सहयोग करने के संबंध में रूपरेखा तैयार करने का प्रावधान है। सोलिस ने इस मौके पर कहा कि अमेरिकी सरकार कामगारों और उनके अधिकारों तथा हितों की रक्षा के लिए ... Read Full Story
|
मिस्त्र में झड़पों में 600 से ज्यादा घायल
काहिरा, मिस्त्र के पोर्ट सेड में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा के बाद काहिरा में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में 600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिस्त्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक प्रदर्शनकारी बुधवार को फुटबॉल मैदान में हुई हिंसा के पीछे पुलिस की लापरवाही को वजह बता रहे थे। उन्होंने इसके विरोध में गुरुवार को काहिरा के तहरीर चौक से मार्च निकाला। गौरतलब है कि बुधवार की हिंसा में 70 से ... Read Full Story
|
ऑस्ट्रेलिया में जहाज डूबा, 120 के मरने की आशंका
मेलबर्न, पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी तट पर डूबे एक जहाज में सवार 120 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि कई पोत और हेलिकॉप्टर लापता लोगों की तलाश में अब भी लगे हुए हैं।
पापुआ न्यू गिनी के तट पर डूबे इस जहाज में कुल 350 यात्री सवार थे। यह जहाज किंबे से पीएनजी उत्तरी तट के शहर लाइ जा रहा था।
ऑस्ट्रेलियाई बचाव दल के सदस्यों ने 238 यात्रियों को जिंदा बचा लिया है, जिनमें से ज्यादातर छात्र और ट्रेनी टीचर हैं, लेकिन अब तक लापता 120 से अधिक अन्य यात्रियों को लेकर ... Read Full Story
|
गूगल एक बार फिर लौटेगा चीन
पेइचिंग, अमेरिकी सर्च इंजन गूगल एक बार फिर चीन लौटेगा। गूगल ने चीन में लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया है। कंपनी ने चीनी सरकार की सभी शर्तें मान ली हैं। दरअसल चीनी मार्केट में 9 पर्सेंट हिस्सेदारी गिरने के बाद गूगल ने यह फैसला किया।
सरकारी मीडिया खबरों में यहां बताया गया है कि पिछले साल से अब तक गूगल की हिस्सेदारी ऑनलाइन मैप बाजार में घटकर 10 प्रतिशत से नीचे आ गई है, वहीं स्थानीय प्रतिस्पर्धी बैदू की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 61 प्रतिशत पहुंच गई है। डोमेस्टिक ... Read Full Story
|
कनाडा के घोटाले में घिरे प्रफुल्ल पटेल
टोरंटो, 2जी घोटाले में गृह मंत्री पी. चिदंबरम की भूमिका को लेकर मुश्किल में फंसी यूपीए सरकार के एक और मंत्री पर घोटाले की आंच आ गई है। कनाडा के एक बड़े घोटाले में भारी उद्योग मंत्री प्रफुल्ल पटेल का नाम आया है।
यह मामला तब का है जब पटेल एविएशन मिनिस्टर थे। मामला एयर इंडिया के एक कॉन्ट्रैक्ट के लिए उन्हें 10 करोड़ डॉलर की घूस देने को लेकर है। हालांकि पटेल ने इन आरोपों को आधारहीन बताया है। उन्होंने पीएम को चिट्ठी लिखकर मामले की जांच करवाने को कहा है।
कनाडा के ... Read Full Story
|