रुड को गिलार्ड का समर्थन नहीं, दिया इस्तीफा
कैनबरा, आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री केविन रुड ने अपने पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड का समर्थन प्राप्त नहीं है। उन्होंने वाशिंगटन में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी।
रुड ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री का समर्थन मुझे प्राप्त नहीं है तो मैं विदेश मंत्री के पद पर कार्य नहीं कर सकता। मुझे यह सब कैनबरा के बजाय वाशिंगटन में करते हुए बहुत असहज महसूस हो रहा है। लेकिन मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। ... Read Full Story
|
गिलानी मामले की सुनवाई 28 तक टली
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अभियोजन पक्ष का बयान दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के खिलाफ अवमानना के मामले की सुनवाई आगामी मंगलवार तक स्थगित कर दी है।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले खोलने के अदालती आदेश का पालन नहीं करने पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अवमानना का मामला चल रहा है। न्यायमूर्ति नसीर उल मुल्क की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय पीठ ने अटॉर्नी जनरल अनवर उल हक का बयान दर्ज किया। अनवर को इस ... Read Full Story
|
पाक की संप्रभुता का सम्मान करता है अमेरिका
वाशिगटन, बलूचिस्तान में 'आत्मनिर्णय' के मुद्दे पर अमेरिकी काग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किए जाने पर इस्लामाबाद की ओर से सख्त विरोध जताने के बाद वाशिगटन ने कहा है कि वह पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखडता का 'सम्मान' करता है।
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नुलैंड ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखडता का सम्मान करता है। प्रवक्ता ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि काग्रेस के सदस्यों ने विदेश मामलों के कई मुद्दों पर प्रस्ताव पेश किया लेकिन उन ... Read Full Story
|
हिना अमेरिका संग बेहतर रिश्ते को लेकर आशान्वित
लंदन, पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि वह अपने देश और अमेरिका के संबंधों में तनाव को लेकर चर्चा करने की खातिर विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मिलने को उत्सुक हैं। हिना ने लंदन में ब्रिटिश विदेश मंत्री विलियम हेग से मंगलवार शाम मुलाकात की।
हिलेरी से लंदन में प्रस्तावित मुलाकात के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में हिना ने कहा कि हां सोमालिया पर बैठक से इतर, उनसे मिलने के लिए मैं उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि क्षेत्र ... Read Full Story
|
अफगान कुरान विवाद पर पेनेटा ने मागी माफी
वाशिगटन, बगराम हवाई ठिकाने में कुरान की प्रतियों और अन्य धार्मिक सामग्रियों के 'अनुचित ढंग से इस्तेमाल' की खबरों पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने बुधवार को अफगानिस्तान से माफी मागी।
अफगानिसतान में इन खबरों के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था कि नाटो बलों ने अन्य धार्मिक सामग्रियों के साथ पवित्र पुस्तक की प्रतिया जलाईं। प्रदर्शनकारी देश में अमेरिका संचालित सबसे बड़े शिविर के बाहर इकट्ठा हुए।
पेनेटा ने एक वक्तव्य में ... Read Full Story
|
सीरिया में हिंसा जारी, 68 नागरिकों की मौत
दमिश्क, निरीक्षकों का कहना है कि इदलिब प्रांत के होम्स शहर और एक गांव में धावा बोल कर सीरियाई बलों ने 68 नागरिकों को कथित तौर पर मार डाला। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने मानवीय सहायता के लिए रेडक्रॉस के प्रस्तावित संघर्षविराम के प्रति समर्थन जताया है।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब के अब्दिता गांव में मंगलवार को 33 लोग मारे गए। अन्य 31 लोग होम्स प्रांत में मारे गए। इनमें 21 व्यक्ति होम्स शहर के बाबा अम्र को निशाना बना कर ... Read Full Story
|
यमन में अमन के लिए हुआ मतदान
सना, यमन अब राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के 33 साल पुराने शासन से आगे निकल चुका है। मंगलवार को यहां भारी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। चुनाव सुरक्षा समिति के अधिकारियों के मुताबिक, उप राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी के नाम पर मुहर लगाने के लिए हुए मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। करीब 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
अब्द-रब्बू मंसूर हादी आमराय से राष्ट्रपति पद के एकमात्र उम्मीदवार हैं। लेकिन हाउदी और शिया विद्रोहियों ने उनका विरोध करते हुए मतदान का ... Read Full Story
|
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही देंगे एजाज
इस्लामाबाद, पाकिस्तानी अधिकारियों ने मेमोगेट कांड में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अमेरिकी व्यापारी मंसूर एजाज की गवाही के सारे इंतजाम कर लिए हैं। एजाज लंदन से गवाही देंगे।
गौरतलब है कि बीते साल एक रहस्यमयी मेमो के जरिए पाकिस्तान में तख्तापलट होने की स्थिति में अमेरिकी मदद मांगी गई थी। अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के वकील जाहिद बुखारी और उनके दो सहयोगियों को आज लंदन जाने का वीजा जारी कर दिया गया ताकि वे वहां जाकर एजाज से जिरह कर ... Read Full Story
|
चीन में कारखाने में विस्फोट से दस की मौत
बीजिंग, उत्तर पूर्वी चीन के लायोनिंग प्रांत में एक इस्पात संयत्र में विस्फोट होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए हैं। तीन लोगों के लापता होने की भी खबर है।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की प्रांतीय समिति के प्रचार विभाग के बयान में कहा गया है कि सोमवार को अनशान शहर के एक इस्पात संयंत्र में विस्फोट हुआ। लापता कर्मियों की तलाशी के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। हालाकि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने ... Read Full Story
|
मेक्सिको के खूनी जेल दंगे के दौरान 30 फरार: गवर्नर
मॉन्टेरी, हाल के वर्षों में मेक्सिको में हुए सबसे खूनी जेल दंगों में से एक की जांच कर रहे अधिकारियों ने पाया है कि हिंसा के दौरान 30 कैदी फरार हुए। इस दंगे में 44 कैदी मारे गए थे।
उत्तरी प्रांत नुएवो लियोन के गवर्नर रोड्रिगो मेदिना ने बताया कि दंगे और अव्यवस्था के दौरान 30 कैदियों का एक दल फरार होने में कामयाब ... Read Full Story
|
चीन में भूकम्प के हल्के झटके
पेइचिंग, उत्तर पश्चिम चीन के सिनजियांग उयगुर क्षेत्र में सोमवार शाम कई बार भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकम्प के झटके होटान काउंटी में महसूस किए गए। होटान में रात 9.52 बजे भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई। इसके आधे घंटे बाद 4.8 और 3.1 तीव्रता वाले दो और झटके महसूस किए गए। ... Read Full Story
|
यमन के लोग आज डालेंगे वोट
सना, यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के 33 साल के शासनकाल को खत्म करने के लिए यमन के लोगों ने मंगलवार को वोट डालने का फैसला किया है,उनका मानना है कि इस तरह से यमन पहला ऐसा अरब मुल्क बन जाएगा,जहा क्रांति के बाद वार्ता प्रक्रिया के जरिए समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस मतदान को जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें सालेह के कनिष्ठ अब्द्रबुह मंसूर हादी आमराय से एकमात्र उम्मीदवार हैं, लेकिन दो बडे़ विपक्षी संगठन अलगाववादी सदर्न मूवमेंट और उत्तारी ... Read Full Story
|
'ईरान पर हमले के लिए इजरायल को 100 विमानों की जरूरत'
तेल अवीव, ईरान पर हमले के लिए इजरायल को कम से कम 100 लड़ाकू विमानों की जरूरत होगी। यह बात सोमवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट में बताई गई। दैनिक 'हारेत्ज' ने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के हवाले से बताया है कि ईरान पर हमले का निर्णय लेने से पहले इजरायली बलों को उड़ान भरने के लिए लगभग 1,000 मील से अधिक हवाईक्षेत्र का इंतजाम करना होगा।
टाइम्स की खबर के मुताबिक अमेरिकी सैन्य विश्लेषकों और रक्षा अधिकारियों का मानना है कि ईरान के परमाणु संयंत्रों पर हमले के लिए इजरायल को ... Read Full Story
|
पाकिस्तान में बस खाई में गिरी, 15 की मौत
इस्लामाबाद, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 40 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित हरीपुर जिले में कल रात एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए।
स्थानीय समाचार चैनल जियो न्यूज ने बताया कि हरीपुर जिले में एक बस 60 फुट खाई में गिर गई है जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय बस में बच्चे तथा महिलाओं सहित 25 लोग सवार थे। चैनल के अनुसार इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की
भी खबर है, जिनमें से कुछ की ... Read Full Story
|
पुतिन ने सेना को 400 आधुनिक मिसाइलें देने का किया वादा
मास्को, रूस के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार व्लादमीर पुतिन ने कहा है कि अगले 10 वर्षो में सशस्त्र बलों को 400 से अधिक आधुनिक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (आईसीबीएम), 100 से अधिक सैन्य अंतरिक्ष यान और 2,300 नए टैंक उपलब्ध करा दी जाएंगी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, इसके पहले मीडिया ने आशंका जाहिर की थी कि 2020 तक रूस का आईसीबीएम शस्त्रागार सिमटकर आधे से भी कम पर आ जाएगा, क्योंकि 400 से अधिक मिसाइलें अपनी अधिकतम सेवा अवधि पार कर चुकी ... Read Full Story
|
हिलेरी से मिल तनाव दूर करने की कोशिश करेंगी खार
इस्लामाबाद, पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार एक आधिकारिक दौरे पर ब्रिटेन गई हैं। समझा जाता है कि अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में आए तनाव को दूर करने के लिए हिना ब्रिटेन में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात करेंगी।
चार दिन के दौरे पर कल ब्रिटेन के लिए रवाना हुईं हिना अपने ब्रिटिश समकक्षों और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। खबरों में कहा गया है कि वह ब्रिटिश नेताओं से अमेरिका को पाकिस्तान के कबायली इलाकों में ड्रोन हमले ... Read Full Story
|
जापान का व्यापार घाटा रेकॉर्ड स्तर पर
तोक्यो, पिछले साल हुई परमाणु दुर्घटना के बाद अधिकांश परमाणु बिजली घरों के बंद रहने की वजह से बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए ईंधन आयात बढ़ने की वजह से जापान का व्यापार घाटा रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
जापान के वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में व्यापार घाटा बढ़कर 18.5 अरब डॉलर हो गया जो कि 1979 के बाद सर्वाधिक है।
जनवरी के दौरान जापान का निर्यात सेमीकंडक्टर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्यात मंद पड़ने की वजह से 9.3 प्रतिशत ... Read Full Story
|
उत्तर कोरिया की धमकी के बावजूद दक्षिण कोरिया सैनिक अभ्यास करेगा
सोल, उत्तरी कोरिया की धमकी के बावजूद दक्षिण कोरियाई सैनिक सोमवार से विवादास्पद पीले सागर की सीमा के पास अभ्यास करेंगे। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच पीले सागर को लेकर विवाद चल रहा है।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह नियमित अभ्यास का दूसरा साल है। दक्षिण कोरियाई सैनिक ऑटोमैटिक तोपें, मोर्टार और कोबरा हेलिकॉप्टर्स के हमलों का अभ्यास करेंगे।
हालांकि रक्षा मंत्रालय ने अभ्यास के समय के बारे में कुछ नहीं कहा है। मंत्रालय के अनुसार, यह ... Read Full Story
|
पुतिन विरोधियों ने निकाली वाहन रैली
मास्को, रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन की राष्ट्रपति पद पर संभावित वापसी के विरोध में मास्को में सैकड़ों कारों में सवार लोगों ने गुब्बारे एवं रिबन के साथ प्रदर्शन किया। रूस में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव अगले महीने प्रस्तावित है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार दिसंबर में संसदीय चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी असंतोष का प्रतीक सफेद रिबन लिए हुए थे।
पेशे से अधिवक्ता ल्युदमिला ने कहा कि मैं झूठ एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त ... Read Full Story
|
भारत का ईरान से तेल लेने का फैसला दुखद
वाशिंगटन, अमेरिका परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान को अलग थलग करने के लिए बेवजह दूसरे देशों पर जबरन दबाव डाल रहा है। अमेरिका ने भारत पर भी इसके लिए दबाव बनाया है। अमेरिका के एक पूर्व राजनयिक के भारत संबंधी इस बयान से ही इस बात का पता चलता है।
अमेरिका ने कहा है कि भारत द्वारा ईरान से तेल आयात करने का फैसला उसके देश के चेहरे पर करारा तमाचे की तरह है।
अमेरिका के एक पूर्व राजनयिक निकोलस बर्न्स ने कहा कि भारत के इस फैसले से उन लोगों को करारा झटका लगा है जो ... Read Full Story
|