TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

स्वास्थ्य - Health
नए सिरे से हो कोयला ब्लॉक आवंटन: शरद यादव

जबलपुर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक शरद यादव ने यहां रविवार को कहा कि जिन कोयला ब्लॉकों का आवंटन किया गया है, उसे रद्द किया जाना चाहिए और एक माह के अंदर नियमानुसार आवंटन किया जाना चाहिए। जबलपुर प्रवास पर आए यादव ने संवाददाताओं से कहा कि कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला एक लाख 86 हजार करोड़ रुपये का है। नए सिरे से कोयला ब्लॉक आवंटन होने से घोटाले को रोका जा सकता है। जिन कोयला ब्लॉकों से कोयला निकाला जा रहा है, उनकी जांच जारी रहे। उन्होंने पाकिस्तान ...
Read Full Story


CBI के पास सज्जन कुमार के खिलाफ पुख्ता सबूत

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1984 दिल्ली सिक्ख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को क्लीन चिट दिए जाने से नाराज सिक्खों का रोष दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जहां आज पंजाब के फगवाड़ा में विभिन्न सिक्ख संगठनो ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोक कर अपने गुस्से का इजहार किया। वहीं दूसरी तरफ आज सी.बी.आई ने कहा कि 1984 सिक्ख दंगों के बाकि आरोपियों पर फैसले के बाद कड़कडड़ूमा कोर्ट के फैसले के खिलाफ जांच की अपील की जाएगी। सी.बी.आई ने कहा कि उनके पास सज्जन कुमार के खिलाफ पुख्ता ...
Read Full Story


मनमोहन के पाप का घड़ा भर चुका है, इस्तीफा दें: दलबीर कौर

अमृतसर, सरबजीत की रिहाई के मामले में केंद्र सरकार द्वारा बरती गई लापरवाही पर संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए दलबीर कौर ने कहा कि मनमोहन के पाप का घड़ा भर चुका है और उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरबजीत के मामले में वह भारत सरकार से सबसे ज्यादा निराश हुई हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में वहां की मीडिया ने बार-बार उनसे यही पूछा कि क्या सरबजीत के मामले में भारत सरकार पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने ...
Read Full Story


‘सेना सक्षम लेकिन सरकार में चीन के खिलाफ कार्रवाई का साहस नहीं’

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने केन्द्र की विदेश नीति की आलोचना करते हुए आज कहा कि भारतीय सेना चीन को अपनी जमीन से हटाने में सक्षम है लेकिन केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में चीन के खिलाफ कार्रवाई का साहस नहीं है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन में कहा कि भारतीय सेना सक्षम है कि चीन को अपनी धरती से वापस उसकी सीमा में धकेल दे लेकिन केन्द्र सरकार में यह साहस नहीं कि चीन के ...
Read Full Story


भुट्टो हत्याकांड मामले में मुशर्रफ गिरफ्तार

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को अधिकारियों ने बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। आतंकवाद निरोधक अदालत ने बेनजीर भुट्टो हत्या मामले में परवेज मुशर्रफ को 30 अप्रैल तक के लिए एफआईए की हिरासत में सौंप दिया है। मुशर्रफ को उनके फार्म हाउस में ही औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है। पिछले सप्ताह ही मुशर्रफ को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उनके फार्म हाउस को ‘उपजेल’ घोषित किया गया था। एफआईए ...
Read Full Story


‘आडवाणी जैसे बड़े नेता की तुलना किसी से नहीं की जा सकती’

कानपुर, पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेता बताते हुये भाजपा नेता कलराज मिश्र ने कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और पार्टी को बहुत कुछ दिया है। उनकी तुलना भाजपा या किसी दूसरे दल के नेता से नहीं की जा सकती है। एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि आडवाणी बड़े नेता है, उन्होंने देश और पार्टी के लिये बहुत कुछ किया है। वह इतने बड़े नेता है कि उनकी तुलना किसी के साथ नहीं की जा सकती है। इसलिये उनके साथ किसी ...
Read Full Story


सोनिया के बाद प्रियंका संभालेंगी कमान?

नई दिल्ली, चारों तरफ से मुश्किल में घिरी कांग्रेस को अब उम्मीद की एक नई किरण दिखने लगी है। कई कांग्रेसियों को लगता है कि इस वक्त पार्टी की कमान अगर राहुल की जगह प्रियंका को सौंप दी जाए तो कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन फिर से हासिल कर लेगी। कुछ तो प्रियंका में इंदिरा गांधी का अक्स देखते हैं और प्रियंका को सोनिया का असली वारिस मानने लगे हैं। पार्टी के टॉप लीडर भी प्रियंका को लेकर संभावनाएं तलाशने में जुट गए हैं। सोनिया का प्रियंका पर भरोसा बढ़ने लगा है। धीरे-धीरे ...
Read Full Story


‘अखिलेश लगाएं कार्यकर्त्ताओं पर लगाम’

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने बीती रात इटावा जिले में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद में ही सत्ता से जुड़े लोगों ने एक परिवार की जमकर पिटाई की और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। भाजपा प्रदेश इकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में सत्ता से जुड़े लोगों ने एक परिवार के खिलाफ जमकर उत्पात मचाया और बच्चों व महिलाओं की पिटाई। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पाठक ने कहा कि इटावा के ...
Read Full Story


हेलिकाप्टर सौदे मामले: सीबीआई ने इटली से जुटाए कुछ दस्तावेजf

हेलिकॉप्टर सौदे मामले में अगस्ता वेस्टलैंड ने रिश्वत देने के मामले में जुड़े कुछ दस्तावेज सीबीआई को मिलान में इटली के अधिकारियों से हासिल हुए हैं। आरोप है कि अगस्ता वेस्टलैंड के फेवर में यह डील कराने के लिए 362 करोड़ की रिश्वत दी गई। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की जो टीम इटली गई थी, उस टीम का एक अधिकारी रविवार को कुछ दस्तावेजों के साथ मिलान से लौटा है। 3600 करोड़ रुपये की इस विवादास्पद डील में अगले कुछ दिनों में सीबीआई जांच शुरू कर देगी। सूत्रों ने ...
Read Full Story


प्रेमजी ने 12 हजार करोड़ किए दान

बेंगलूर, सामाजिक कार्यो के लिए दान बढ़ाने की अपनी मुहिम के तहत आइटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने कंपनी में अपनी 12 फीसद हिस्सेदारी अपने एक ट्रस्ट को हस्तांतरित कर दिए हैं। इसके तहत प्रेमजी ने 12,300 करोड़ रुपये मूल्य के 29.55 करोड़ शेयर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को सौंपे हैं। इससे पहले वर्ष 2010 में उन्होंने 7.93 फीसद हिस्सा इस ट्रस्ट को सौंपा था। इससे ट्रस्ट के पास कंपनी की कुल हिस्सेदारी 19.93 फीसद हो गई। यह ट्रस्ट विभिन्न सामाजिक कार्यो के लिए धन उपलब्ध कराता ...
Read Full Story


सीएम शीला को दिखाए काले झंडे

नई दिल्ली, अशोक विहार में दीपचंद बंधु अस्पताल की ओपीडी सेवाओं का उद्घाटन करने पहुंचीं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बीजेपी के विरोध का सामना करना पड़ा। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का रास्ता रोका और काले झंडे दिखाए। हालांकि पुलिस की ओर से भारी बंदोबस्त होने के कारण बीजेपी कार्यकर्ता अंदर नहीं घुस पाए। नॉर्थ एमसीडी में सदन के नेता महेंद्र नागपाल का कहना है कि इस कार्यक्रम में कहीं भी मेयर का नाम नहीं था। उन्हें निमंत्रण तक नहीं दिया गया। ...
Read Full Story


बजट सत्र पर स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली, इस महीने की 21 तारीख से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद के सूत्रों ने बताया कि लोकसभा स्पीकर आज सभी पार्टियों के चीफ व्हीप से करेंगी मुलाकात और बुधवार को सभी संसदीय दलों के प्रतिनिधियों से मिलेंगी और ये सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगी कि बजट सत्र सुचारु रुप से चले। तीन महीने तक चलने वाले बजट सत्र के काफी हंगामी रहने के आसार है। हेलिकाप्टर घोटाले ...
Read Full Story


मीडिया पर राज्यों के लगाए प्रतिबंध में केंद्र नहीं दे सकता दखल: तिवारी

नई दिल्ली, कश्मीर घाटी में चार दिनों से अखबारों पर लगे प्रतिबंध की आलोचना के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने गुरुवार को कहा कि जब कोई राज्य सरकार मीडिया पर प्रतिबंध लगाती है तो इसमें केंद्र सरकार दखल नहीं दे सकती। इंडियन वुमेंस प्रेस कोर की यहां आयोजित बैठक में महिला पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए तिवारी ने कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार की रक्षा करने की जवाबदेही केंद्र और राज्य सरकारों की है। राज्य ...
Read Full Story


इलाहाबाद का दौरा कर घायलों से मिलेंगे अखिलेश

इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद तीसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इलाहाबाद जाएंगे। इलाहाबाद हादसे ने कई लोगों के घर के चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए और उनके परिवारों में मातम फैल दिया और मरने वालों के परिजन आंसुओं के सैलाब में डूबे हुए हैं लेकिन सभी के मन में एक सवाल लगातार आ रहा है कि आखिर उनके इस दर्द के लिए कौन जिम्मेदार है। इलाहाबाद हादसे पर सियासत भी शुरू हो चुकी है। रेल मंत्रालय हादसे से पल्ला झाड़ रहा है, वहीं प्रदेश सरकार के ...
Read Full Story


500 नई महिला सब-इंस्पेक्टरों की होगी भर्ती: प्रकाश सिंह बादल

बठिंडा, एसजीपीसी मैंबर सुखदेव सिंह बाहिया के पुत्र की तरफ से पुलिस के साथ की कथित बदसलूकी के मामले बारे पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज यहां कहा कि यदि कोई अकाली दल का प्रमुख नेता भी है तो उसको या उसके किसी रिश्तेदार को कानून तोडऩे की इजाज़त नहीं मिल जाती क्योंकि कानून सब के लिए एक बराबर है, इसलिए जो भी कानून के मुताबिक सज़ा बनती है, वह हरएक को बराबर मिलनी चाहिए। बादल बठिंडा में शिरोमणी अकाली दल की तरफ से बेटियों की लोहड़ी के विशेष प्रोग्राम ...
Read Full Story


झटके सिर्फ चुनाव में लगते है रैली में नहीं: सुखबीर बादल

14 जनवरी को श्री मुक्तसर साहब में होने वाली रैली की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल श्री मुक्तसर साहब में पहुंचे। इस दौरान पत्रकारो के साथ बातचीत करते पी.पी.पी के प्रधान की तरफ से दिए बयान और सुखबीर ने कहा कि झटके सिर्फ चुनाव में लगते है रैली में नहीं... कुछ दिन पहले मनप्रीत ने कहा था श्री मुक्तसर साहब में होने वाली उनके सांझे मोर्चे की कान्फ्ऱेंस ऐतिहासिक होगी, जो पंजाब की राजनीति को बड़ा झटका ...
Read Full Story


यौन उत्पीड़न मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली, बलात्कार और महिलाओं के प्रति अन्य अपराधों के आरोप में अदालत में आरोपित सांसदों और विधायकों को अयोग्य घोषित करने की दलील पर शुरू में सुनवाई करने से इंकार करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे व्यक्तियों को जन प्रतिनिधियों के रूप में हटाने के सवाल पर आज केन्द्र और राज्य सरकारों से जवाब मांगा है। इससे पहले न्यायमूर्ति के एस राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की खंडपीठ ने जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा था कि वह बलात्कार और ...
Read Full Story


शिन्दे ने गैंगरेप की शिकार युवती की मौत पर जताया शोक

नई दिल्ली, सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने आज वायदा किया कि कानून को और कड़ा किया जाएगा ताकि इस तरह की वारदात की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। शिन्दे ने कहा कि 23 वर्षीय छात्रा को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि बलात्कार के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। मृतका के परिजनों को भेजे संदेश में शिन्दे ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह कानून को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे और सुनिश्चित ...
Read Full Story


मानहानि मामले में दिग्विजय सिंह को मिली जमानत

नई दिल्ली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा दाखिल आपराधिक मानहानि के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आज जमानत प्रदान कर दी। अदालत द्वारा 17 नवंबर को जारी किए गए समन की तामील करते हुए सिंह मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुदेश कुमार की अदालत में पेश हुए और अदालत ने उन्हें 50 हजार रूपये के निजी मुचलके तथा इतनी ही राशि की जमानत राशि पर जमानत प्रदान कर दी। अदालत के बाहर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि अब वह गडकरी के खिलाफ अपने सभी ...
Read Full Story


‘हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी’

शिमला, हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। जनता ने बीजेपी को खारिज कर कांग्रेस के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है यह कहना है हिमचाल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों पर चल रही मतगणना के दौरान अब तक मिले रूझानों को देखते हुये कांग्रेस (36) सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 25 सीटों पर और निर्दलीय 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है, ...
Read Full Story


1 2 3 4 5 > >>
News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker