सैफ अली खान के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
मुंबई, बॉलिवुड ऐक्टर सैफ अली खान मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सैफ के खिलाफ धारा 325 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दो दोस्तों को सह-अभियुक्त बनाया गया है।
आरोप है कि सैफ ने साउथ अफ्रीका के भारतीय मूल के बिजनसमैन इकबाल एम. शर्मा नाम के शख्स के साथ मारपीट की है और उसी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। खबरों के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात की है। आरोप है कि सैफ ने इकबाल ... Read Full Story
|
केरल में मछुआरे की विधवा को मिलेगी नौकरी
तिरूवनंतपुरम, केरल में पिछले हफ्ते मारे गए एक मछुआरे गेलेस्टाइन की विधवा डोरा को सरकारी नौकरी दी जाएगी। केरल मंत्रिमंडल ने बुधवार को यह फैसला लिया। इतालवी सुरक्षाकर्मियों ने गेलेस्टाइन को मारा था। भारतीय मछुआरों 45 वर्षीय गेलेस्टाइन और 25 वर्षीय अजीश बिंकी को कथित तौर पर समुद्री लुटेरे समझ लिया गया था। अलाप्पुजा में एक इतालवी मालवाहक जहाज पर सवार सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। गेलेस्टाइन केरल का रहने वाला था तो बिंकी तमिलनाडु से था। ... Read Full Story
|
सुप्रीम कोर्ट ने मांगे दया याचिकाओं के रेकॉर्ड
नई दिल्ली, मौत की सजा का सामना कर रहे दोषियों की दया याचिकाओं पर फैसला करने में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हो रही देर पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए उनसे ऐसे सभी मामलों के रेकार्ड मांगे हैं।
जस्टिस जी.एस. सिंघवी और जस्टिस एस.जे. मुखोपाध्याय की एक बेंच ने कहा कि सभी राज्यों के गृह सचिव अपने-अपने प्रदेशों की सभी दया याचिकाओं के मामले केंद्र को 3 दिन के अंदर भेजें, जिसके बाद केंद्र उसे इसके समक्ष पेश करेगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि राज्य सरकार ... Read Full Story
|
फलक की स्थिति में सुधार के कोई संकेत नहीं
नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान [एम्स] में गत 36 दिन के दौरान पांच जीवनरक्षक शल्यक्रियाओं के बावजूद दो वर्षीय फलक की स्थिति में बुधवार को सुधार के कोई संकेत दिखाई नहीं दिए।
फलक का इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार बच्ची अभी भी बेहोश है और उसकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर है। पिछली सर्जरी करने के बाद एम्स के चिकित्सक फलक को धीरे धीरे वेंटीलेटर से हटाने के उपाय कर रहे हैं, ताकि वह अपने आप सांस ले सके। फलक अस्पताल में 18 जनवरी से ही ... Read Full Story
|
जबतक नहीं बदलेगा यूपी हम यहीं दिखेंगे
कुंदरकी, राहुल गांधी ने बुधवार को एकबार फिर मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा का पैसा उत्तर प्रदेश नहीं पहुंच पाता क्योंकि सब पैसा पहले ही हाथी खा जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जबतक उत्तर प्रदेश बदलेगा नहीं राहुल यहां के गांवों में दिखाई देगा।
राहुल ने मुरादाबाद के कुंदरकी में यह बात ... Read Full Story
|
भ्रष्टाचार मामले में कृपाशंकर पर चलेगा केस
मुंबई, बंबई हाईकोर्ट ने बुधवार को शहर के पुलिस आयुक्त को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने आयुक्त को सिंह और उनके परिवार के सदस्यों की अचल संपत्ति जब्त करने तथा उनके खिलाफ अभियोजन के लिए सरकार से मंजूरी प्राप्त करने का निर्देश ... Read Full Story
|
मायावती ने किया 24 घंटे बिजली का वादा
बुलंदशहर, बहुजन समाज पार्टी [बसपा] की मुखिया मायावती ने बुधवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश वासियों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। बुलंदशहर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि वर्ष 2007 में जब बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तब हमें गरीबी और पिछड़ापन विरासत में मिला, लेकिन हमने पांच सालों में इसे बदलने का प्रयास किया है। प्रदेश में कायम गुंडाराज को समाप्त कर कानूनराज स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ... Read Full Story
|
आरोप वापस लेने के लिए याचिका दायर की
कोच्चि/नई दिल्ली, इतालवी अधिकारियों ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में अपने दो नौसैन्य कर्मियों पर दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने का आग्रह किया है। उधर, इतालवी नौसैन्य कर्मियों द्वारा केरल तट पर दो भारतीय मछुआरों को मारे जाने के मामले में इटली के उप विदेश मंत्री स्टीफन डे मिस्तुरा ने बुधवार को यहां विदेश राज्य मंत्री परणीत कौर से मुलाकात की।
मिस्तुरा आज सुबह यहां पहुंचे। माना जाता है कि विदेश मंत्रालय में हुई बैठक ... Read Full Story
|
आतंकियों की बातचीत का ब्यौरा सुनेगा शीर्ष कोर्ट
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट 26 नवंबर को हुए मुंबई हमलों के दौरान आतंकवादियों की पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के साथ हुई बातचीत की रिकार्डिग सुनेगा।
न्यायमूर्ति आफताब आलम और न्यायमूर्ति सी के प्रसाद, खुफिया एजेंसियों द्वारा बीच में ही रोकी गई यह बातचीत गुरुवार को अजमल कसाब और महाराष्ट्र सरकार के वकीलों की मौजूदगी में सुनी ... Read Full Story
|
विवादों के बीच ममता-मनमोहन की मुलाकात आज
नई दिल्ली, एनसीटीसी मुद्दे समेत कई और मुद्दों पर बिफरी पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी बुधवार को प्रधानमंत्री से मिल रही हैं। इस मुलाकात के बाद ममता शांत हो सकेंगी या नहीं यह तो समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल उनके तेवर बड़े सख्त हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपना दामन अलग कर लेने तक के संकेत दिए हैं। ऐसे में यह बैठक बेहद अहम माना जा रही है।
फरक्का बांध मुद्दे के जल्द निपटारे के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज प्रधानमंत्री मनमोहन ... Read Full Story
|
इंडियन रेलवे: इस सच्चाई को सुन दंग रह जाएंगे आप!
नई दिल्ली, रेलवे मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में हर साल पंद्रह हजार लोग रेल की पटरियां पार करते हुए रेलगाड़ी से कटकर मर जाते हैं. इनमें से क़रीब आधी मौतें मुंबई के उपनगरीय इलाकों में होती हैं.
मशहूर वैज्ञानिक डा. अनिल काकोदकर की अध्यक्षता में तैयार की गई इस रिपोर्ट को पिछले दिनों रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को सौंपा गया. डा. अनिल काकोदकर ने कहा कि रेलवे के आधारभूत ढांचे पर बोझ बहुत बढ़ गया है जिसकी वजह से ट्रैफिक के नियंत्रण के लिए पैसा और समय ... Read Full Story
|
मिठाई के लिए चौथे माले से छलांग लगा दी
मुंबई, किसी मिठाई को लेकर किसी का आत्मसम्मान इतना हिल जाए , कि वह खुदकुशी का फैसला कर ले , ऐसा शायद ही कभी हुआ है। पर छोटू प्रजापति नामक नौकर ने इसी वजह से सोमवार को खार की एक बिल्डिंग से छलांग लगा दी। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
छोटू 20 साल के मुकुंद माहेश्वरी के साथ जयपुर से मुंबई आया था। मुकुंद मुंबई में बीएमएस की पढ़ाई कर रहा है। छोटू मुकुंद के घर का काम यहां देखता था। तीन दिन पहले मुकुंद की एक आंटी जयपुर से करीब हजार रुपये की मिठाई लेकर मुंबई आईं। वह मुकुंद के ... Read Full Story
|
पांच लाख तक है आय तो खत्म हुआ रिटर्न भरने का झंझट
नई दिल्ली, अब एक साल में पांच लाख रुपए तक की आय वालों को अलग से आयकर रिटर्न भरने की जरूरत नहीं होगी। मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना वित्त मंत्रालय ने जारी कर दी। यह नियम कराधान वर्ष 2012-13 से लागू होगा। इससे उन 85 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ होगा जिनकी आय केवल वेतन अथवा वेतन और बैंक में जमा राशि से प्रतिवर्ष 10 हजार या उससे कम ब्याज से होती है। तथा वह एक साल में कुल मिला कर पांच लाख रुपए से ज्यादा नहीं होती।
अलग से आयकर रिटर्न भरने की छूट तभी मिलेगी जब नियोक्ता द्वारा ... Read Full Story
|
अब दस वर्षो के लिए भूल जाएं कश्मीर मुद्दा
श्रीनगर, भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे कश्मीर मुद्दे पर जारी ट्रैक-2 डिप्लोमेसी अपना रंग दिखाने लगी है। दोनों मुल्क हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी खेमे की सहमति से कश्मीर मुद्दे को फिलहाल अगले दस साल के लिए स्थगित करने पर लगभग सहमत हो गए हैं। इन दस सालों में कश्मीर में सियासी मामलों के बजाय आर्थिक मुद्दों पर ही ज्यादा जोर दिया जाएगा।
हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक इसी सिलसिले में शनिवार से दिल्ली में हैं, ... Read Full Story
|
कांग्रेस ने खोला आयोग के खिलाफ मोर्चा
नई दिल्ली, उत्तार प्रदेश चुनाव में दूसरे दलों से जोर आजमाइश कर रही काग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। कानपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से राहुल गाधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती देने के साथ ही आयोग के अधिकार क्षेत्र को भी कतरने की तैयारी है।
बताते हैं कि एक मंत्रिसमूह आदर्श आचार संहिता को चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र से हटाने का एजेंडा तैयार कर चुका है। इसकी सुगबुगाहट और विपक्ष के तीखे विरोध के मद्देनजर सरकार ने ... Read Full Story
|
नकद बरामदगी में राष्ट्रपति के बेटे से पूछताछ
मुंबई, राष्ट्रपति के विधायक पुत्र रावसाहेब शेखावत को अमरावती महानगरपालिका [मनपा] चुनाव के दौरान एक करोड़ रुपये की बरामदगी के मामले में मंगलवार को अमरावती पुलिस आयुक्त के यहां पेश होना पड़ा। यह नकदी मनपा चुनाव से चार दिन पहले नागपुर से अमरावती में प्रवेश कर रही एक कार से बरामद की गई थी।
इस बरामदगी के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर अमरावती पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस इसी सिलसिले में अमरावती से विधायक रावसाहेब से पूछताछ करना चाहती थी। शेखावत मंगलवार को ... Read Full Story
|
राज को क्लीन चिट, चार्जशीट दाखिल नहीं
मुंबई, मुंबई हाईकोर्ट ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को 2008 में उनके द्वारा दिए गए भड़काऊ भाषण के मामले में क्लीन चिट दे दी । पिछले चार वर्ष में राज्य सरकार ने मुंबई पुलिस को राज के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जिस वजह से हाईकोर्ट को यह फैसला लेना पड़ा।
सन् 2008 में मुंबई में उत्तरप्रदेश दिवस मनाने से शुरू हुए उक्त विवाद के बाद राज ठाकरे ने उत्तरभारतीयों के विरुद्ध जमकर जहर उगला था। परिणामस्वरूप मुंबई सहित नाशिक और पुणे में उत्तरभारतीयों को हिंसा ... Read Full Story
|
चुनाव आयोग के दायरे से बाहर नहीं होगी आचार संहिताः कांग्रेस
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने मंगलवार को इससे इनकार किया कि भ्रष्टाचार पर मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने आदर्श चुनाव संहिता को चुनाव आयोग के दायरे से बाहर लाने का प्रस्ताव किया है।
केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने संवाददाताओं से कहा, 'मेरी जानकारी के मुताबिक, ऐसा कोई एजेंडा नहीं है। जहां तक मैं समझता हूं, इस पर सहमति है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद चुनाव सुधार के मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक होगी, जिसकी कोशिश चुनाव आयोग द्वारा की जा रही ... Read Full Story
|
गांधी परिवार की शह पर आयोग की अवमानना
नई दिल्ली, लालकृष्ण आडवाणी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेताओं ने पूर्व में कभी किसी चुनाव का इतना अधिक सांप्रदायीकरण नहीं किया जितना कि इन दिनों चल रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का किया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस की इस मुहिम का प्रियंका गांधी सहित गांधी परिवार समर्थन कर रहा है।
आडवाणी ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनावों का सांप्रदायीकरण करने की मुहिम की शुरुआत कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने की और इसमें चुनाव आयोग की इस हद तक अवमानना की ... Read Full Story
|
दिग्विजय ने ललकारा..गिरफ्तार करें राहुल को..
कानपुर, काग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी पर सोमवार को कानपुर में रोड-शो के दौरान धारा 144 के उल्लंघन के मामले में दर्ज एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि इस संबंध में आयोग की तरफ से अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने राहुल के रोड-शो को मिली लोकप्रियता के कारण मुख्यमंत्री मायावती के इशारे पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसकी निंदा करती है। ... Read Full Story
|