शिअद सरकार डर, आतंक का माहौल पैदा कर रही है: परनीत
पटियाला, केन्द्रीय मंत्री परनीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार पर आज तीखे हमले करते हुए उसपर राज्य में डर और आतंक का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया।
जिला में ब्लॉक समिति एवं जिला परिषद चुनाव का प्रचार करते हुए स्थानीय कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘हमने पंजाब के अवाम में इतना आतंक और डर नहीं देखा था और लोगों को धमकाया जा रहा है कि वे कांग्रेस के लिए वोट नहीं करें।’’ कौर ने आरोप लगाया, ‘‘मुझे रोजाना शिकायतें मिल रही हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असुरक्षा ... Read Full Story
|
सी.बी.आई. को ‘आजाद’ करेगा मंत्रिसमूह: चिदम्बरम
लंदन, वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि उनकी अध्यक्षता वाला मंत्रिसमूह सी.बी.आई. को ‘कामकाज की आजादी’ प्रदान करने की दिशा में काम करेगा। साथ ही उन्होंने जवाबदेही के महत्व पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा सी.बी.आई. की स्वायत्तता सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह के गठन को मंजूरी दिए जाने के 3 दिन बाद चिदम्बरम की उक्त टिप्पणी आई।
विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिहाज से 3 देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में ब्रिटेन की ... Read Full Story
|
राहुल के कोसने से कुछ असर नहीं पड़ने वाला: भाजपा
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उसके जल्द ही एक राज्य तक सिमटने की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि केवल ख्वाब देखने से कुछ नहीं होता। राहुल ने जयपुर में एक कार्यक्रम में कहा है कि अपने आपको राष्ट्रीय दल कहने वाली भाजपा जल्द ही एक राज्य तक सिमट जायेगी।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आज पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि ख्वाब देखने से कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि देहात में एक ... Read Full Story
|
सरबजीत की डायरी के लिए भारत-पाक से करेगा बात
अमृतसर, शहीद सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने आज अपने परिवार के साथ दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डाक्टर राज कुमार वेरका से मुलाकात करके मांग की है कि सर्बजीत के सामान को पाकिस्तान से वापस भारत लाया जाए। दलबीर कौर ने यह भी इच्छा जताई है कि वह भारत की जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों को मिलना चाहती हैं ताकि सर्बजीत जैसा कोई कैदी भारत की जेल में बंद न हो। इससे पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति ... Read Full Story
|
प्रकाश सिंह बादल सोया कुंभकरण: बाजवा
पठानकोट, पंजाब में मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल को सरकस का जोकर करार देने के बाद अब पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने बादल को सोया कुंभकरण करार दिया है। पठानकोट में पंचायत मतदान के प्रचार के लिए पहुंचे बाजवा ने कहा कि इस कुंभकरण को जगाने के लिए अब पंजाब के नौजवानों को प्रयास करना पड़ेगा। बाजवा ने दोष लगाया कि अकाली दल बादल पंचायत मतदान जीतने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रहा है और मतदान में जन्म ले कर धांधली हो रही है।
बाजवा ने कहा कि अकाली दल ... Read Full Story
|
यूपीए सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के प्रति नहीं गंभीर: एंटनी
नई दिल्ली, अनेक घोटाले उजागर होने के बाद रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि जनता में यह धारणा बनती जा रही है कि सरकार देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के प्रति गंभीर नहीं है।
हालांकि उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार भ्रष्टाचार से निपटने के लिए गंभीर है और प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आरटीआई कानून के लागू होने के बात इस बात का पता चला है।
एके एंटनी ने ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक समारोह में कहा, भ्रष्टाचार एक समस्या है। हालांकि हमारे गंभीर प्रयासों के ... Read Full Story
|
भारत ने शुरू की सुमद्र को मजबूत करने की तैयारी, खरीदा पहला पी-81 टोही विमान
नई दिल्ली, भारतीय नौसेना ने पहला लंबी दूरी तक समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी लड़ाकू (एलआरएमआरएएसडब्लू) विमान पी-81 बुधवार को तमिलनाडु में आईएनएस राजाली नौसैनिक विमान तल पर हासिल किया। नौसेना को इस श्रेणी के सात और विमान मिलेंगे। इस विमान के नौसेना में शामिल होने से इसकी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
पूर्वी नौसैनिक कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमीरल बिमल कुमार वर्मा ने आईएनएस राजाली में आयोजित एक समारोह में विमान हासिल किया।
अगले दो वर्षों में ... Read Full Story
|
सुरक्षा मामलों पर चर्चा के लिए अमेरिका जाएंगे शिंदे
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे आंतरिक सुरक्षा तथा साइबर सुरक्षा जैसे मामलों पर दोनों देशों के बीच सहयोग के मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली की सहायता करने के आरोप में अमेरिका में कैद तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ करने की मांग करने के सवाल पर शिंदे ने कहा, ‘‘जब हम चर्चा करेंगे तो ऐसी बातें उसमें शामिल होंगी।’’
उन्होंने हालांकि ... Read Full Story
|
भीड़ तो मैं भी जुटा लेती हूं: उमा
नई दिल्ली, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में लगाई जा रही अटकलों के बीच पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने आज कहा कि भीड़ जुटाने की क्षमता प्रधानमंत्री पद की योग्यता के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा भीड़ तो मैं भी जुटा लेती हूं।
भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरह पार्टी के प्रमुख नेता है। हालांकि उन्होंने इस सवाल का ... Read Full Story
|
‘भारत-पाक के बीच हल हो सकते हैं कई मुद्दे’
नई दिल्ली, नवाज शरीफ की जीत पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा उन्हें बधाई देने और शरीफ द्वारा सिंह को पाकिस्तान आमंत्रित करने की पहल को सकारात्मक मानते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि इस तरह की पहल से ही दोनों देशों के बीच कई मुद्दों का समाधान करने में मदद मिलेगी।
शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि जब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-(एन) के नेता नवाज बढ़त बना रहे थे, प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी और शरीफ ने प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह में ... Read Full Story
|
राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार
नई दिल्ली, आईपीएल में फिक्सिंग कोई नई बात तो नहीं है। ऐसे मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं। एक ऐसा ही मामला राजस्थान रॉयल्स की टीम को लेकर सामने आया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी श्रीसंत को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में कल रात 2.30 बजे गिरफ्तार किया है।
श्रीसंत के साथ राजस्थान के दो और खिलाडिय़ों को भी गिरफ्तार किए गए हैं। स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी गेंदबाज श्रीशांत, अंकित चव्हाण और ... Read Full Story
|
संजू बाबा आज टाडा अदालत में करेंगे सरेंडर
कोर्ट के आदेश अनुसार बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त 16 मई यानी कि आज शाम 4 बजे तक सरेंडर करेंगे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने संजू बाबा को सरेंडर के लिए और समय देने से इंकार कर दिया था।
जानकारी के अनुसार संजय पहले टाडा अदालत में पेश होंगे, वहां से अदालत उन्हें ऑर्थर रोड जेल भेजेगी। जहां जेल तय करेगा कि दत्त को कौन से जेल में रखा जाए।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने के मामले में संजय दत्त को पांच साल की सजा ... Read Full Story
|
पर्चा भरने के दौरान मीडिया ने किया प्रधानमंत्री का विरोध
गुवाहाटी, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के आज असम विधानसभा परिसर में राज्यसभा सीट के लिए नामांकन पत्र भरने के कार्यक्रम को कवर करने से रोके गए मीडियाकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के सचिव स्तरीय कर्मचारियों द्वारा श्री सिंह के कार्यक्रम की लाइव कवरेज नहीं करने के लिए सभी मीडियाकर्मियों के प्रवेशपत्र को रद्द किये जाने के विरोध में पत्रकारों ने विधानसभा परिसर में लगभग आधे घंटे तक प्रधानमंत्री के काफिले को रोका और प्रदर्शन ... Read Full Story
|
गडकरी करेंगे वरुण गांधी की रैली में शिरकत
सुल्तानपुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी कल यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। गडकरी के साथ पार्टी के तेज तर्रार नेता और राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी की रैली में शिरकत करेंगे। रैली के लिये सुल्तानपुर ही नहीं बल्कि पडोसी जिलों के भाजपा कार्यकर्ता भी तैयारी में जुट गये हैं और प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में गांधी के स्वागत के जोरदार इंतजाम किये जा रहे हैं। अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन ... Read Full Story
|
केजरीवाल का सिब्बल पर बड़ा खुलासा
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने वोडाफोन टैक्स मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल पर बड़ा खुलासा करते हुए आरोप लगाया है कि सिब्बल और कंपनी के बीच 2000 करोड़ की डील हुई है। उन्होंने कहा कि सिब्बल का वोडाफेन और हच कंपनी के साथ गठजोड़ है। केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई की स्वतंत्रता के लिए जो जीओएम गठित किया गया है उसमें अधिकतर लोग भ्रष्ट हैं।
केजरीवाल इससे पहले भी कई खुलासे कर चुके हैं। केजरीवाल काले धन संबंधी भी कई बड़ी कंपनियों के खिलाफ ... Read Full Story
|
लालू की बेटी की भी पॉलिटिक्स में आने की तैयारी
पटना, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव अपने दोनों बेटों के बाद अब अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती को भी पॉलिटिक्स में लाने की तैयारी में हैं। पटना में आज होने वाली आरजेडी की परिवर्तन रैली में मीसा पार्टी के मंच पर नजर आ सकती हैं। गौरतलब है कि लालू के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव पहले से ही राजनीति में आ चुके हैं।
मंगलवार को गांधी मैदान पर मीसा को देखकर हर कोई हैरान था। लालू प्रसाद यादव के छपरा में महाराजगंज संसदीय सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार प्रभुनाथ के ... Read Full Story
|
लालू की परिवर्तन रैली होगी ‘फ्लॉप’!
पटना, पटना के गांधी मैदान में लालू की महारैली शुरू होने जा रही है जिसमें भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। इस भीड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि अब तक की लालू की रैलियों में से यह सबसे कमजोर रैली है। अपको बता दें कि बिहार में लालू की पार्टी के 22 विधायक और 3 सासंद हैं मगर फिर भी भीड़ नामात्र दिखाई दे रही है। राजनीतिक जानकारों की माने तो लगता है कि लोग परिवर्तन नहीं चाहते हैं।
उनके मुताबिक लालू ने रैली का जो समय चुना है वह भी ठीक नहीं है। तमाम नेता लालू की रैली में भाग लेने ... Read Full Story
|
महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रोएक्टिव समाज की जरूरत: सोनिया
नई दिल्ली, महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर चिंता जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने के वास्ते प्रोएक्टिव समाज की आवश्यकता पर जोर दिया। सोनिया गांधी ने यहां जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में गर्ल्स छात्रावास की आधारशिला रखने के बाद कहा कि लड़कियों और महिलाओं को सड़कों और यहां तक कि अपने घरों में हिंसा का जो सामना करना पड़ता है उससे हम स्तब्ध हैं।
नि:संदेह यह सार्वभौम नहीं है लेकिन व्यापक ... Read Full Story
|
अखिलेश सरकार देगी वरुण गांधी को HC में चुनौती
लखनउ, उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भड़काऊ भाषण देने और तोडफ़ोड़ के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज मुकदमों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरूण गांधी को पीलीभीत जिले की अदालतों द्वारा बरी कर दिये जाने के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देने का फैसला किया है। पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ एवं अपराध) आशीष गुप्ता ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण गांधी के खिलाफ 2009 के लोकसभा चुनाव में भड़काउ भाषण देने के दो और ... Read Full Story
|
राजस्थान में आज पार्टी नेताओं से रू-ब-रू होंगे राहुल
नई दिल्ली, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज शुरू होने वाली अपनी दो दिवसीय राजस्थान यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को दी। कांग्रेस शासित राजस्थान में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गांधी आज से जिला एवं प्रखंड स्तर के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और बाद में प्रदेश युवक कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की चुनी हुई ... Read Full Story
|